Begin typing your search above and press return to search.

अमानक चावल की खरीदी, कस्टम मिलिंग, बारदाना खरीदी और रकबा पंजीयन के सवालों पर गरमाएगा सदन, मंत्री दयालदास बघेल व लक्ष्मी राजवाड़े की होगी अग्नि परीक्षा

Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों द्वारा कराए गए पंजीयन, अमानक चावल की खरीदी, राज्य सरकार द्वारा जूट कमिश्नर के जरिए बारदाना खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग और मिलर्स के भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर सत्ता व विपक्ष के विधायकों ने महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं।

CG Vidhansabha Budget Session 2026
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

रायपुर 16 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों द्वारा कराए गए पंजीयन, अमानक चावल की खरीदी, राज्य सरकार द्वारा जूट कमिश्नर के जरिए बारदाना खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग और मिलर्स के भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर सत्ता व विपक्ष के विधायकों ने महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। इन मुद्दों पर आज सदन में गर्मागर्म बहस होगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपने-अपने विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देना होगा। सत्ता व विपक्षी सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। पढ़िए विधायकों ने किस तरह सवाल पूछे हैं।

विधायक रामकुमार यादव ने पूछे ये सवाल

क्या जिला सक्ती के अंतर्गत सेवा सहकारी एवं प्राथमिक कृषि साख समितियों के प्रासंगिक व्यय की राशि को 18 फरवरी 2026 तक की स्थिति में रोका गया है? यदि हां तो क्यों? विवरण देवें? (ख) क्या जिला सक्ती अंतर्गत उपार्जन केन्द्रों में 16 जनवरी, 2026 के पश्चात् धान उठाव रोक दिया गया है? यदि हां तो कारण बतावें? (ग) प्रश्नांक "क" एवं "ख" के अनुसार उक्त समस्या समाधान हेतु शासन द्वारा कोई योजना बनाई गई है? यदि हां तो जानकारी दें ?

विधायक लखेश्वार बघेल ने इस तरह पूछे सवाल

बस्तर संभागान्तर्गत जिलों में अद्यतन स्थिति में कुल संचालित आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की जिलेवार कुल संख्या बतावें ? (ख) प्रश्नांश "क" के परिप्रेक्ष्य में कुल संचालित केन्द्रों में से भवनयुक्त, भवनविहीन, अत्यंत ही जर्जर, जर्जर भवन की संख्या के साथ पेयजल व शौचालय की उपलब्धता की स्थिति भी बतावें ? (ग) वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में जिलेवार नवीन भवन निर्माण, पेयजल व शौचालय स्वीकृति की स्थिति बतावें? (घ) विधानसभा क्षेत्र बस्तर में भवनविहीन, अत्यंत ही जर्जर भवनों की केन्द्रवार जानकारी बतावें तथा इनके लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति कब तक की जावेगी ?

विधायक व्यास कश्यप ने पूछा अमानक चावल की खरीदी हुई है क्या?

क्या कोरबा जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के अंतर्गत संचालित संग्रहण केन्द्रों/गोदामों में दूसरे जिले की आईडी एवं ओटीपी का उपयोग कर अमानक (सब स्टेंडर्ड) चावल की खरीदी की गई? यदि हां, तो संबंधित प्रकरण में किन-किन जिलों के अधिकारियों/कर्मचारियों की आईडी का उपयोग किया गया ? (ख) कुल कितनी मात्रा में अमानक/घटिया चावल की खरीदी की गई? उसकी अनुमानित वित्तीय राशि कितनी है? क्या गुणवत्ता परीक्षण (क्वालिटी इंस्पेक्शन) नियमानुसार किया गया था? यदि किया गया तो अमानक चावल कैसे स्वीकार हुआ? (ग) प्रकरण में अब तक किन अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित/हटाया गया है? क्या किसी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है? विवरण प्रदान करें?

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने धान खरीदी के लिए कितने नग बारदाना की खरीदी की गई

राज्य में किसानों से क्रय की गई धान के भंडारण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिये कुल कितनी संख्या में बारदानों की खरीदी की गई? क्रय नियमों, प्रदायकर्ता संस्थान का नाम व राशि का जिलावार विवरण देवें? (ख) क्या राज्य के अलग-अलग जिलों में बारदाना की साईज व गुणवत्ता में अंतर होना पाया गया है एवं समय सीमा पर बारदाना की उपलब्धता नहीं थी? यदि हाँ, तो क्या कार्यवाही की गई है?

विधायक दिलीप लहरिया

क्या जिला बिलासपुर में ई-केवायसी अपडेट न होने के कारण फरवरी, 2026 में राशनकार्डधारी सदस्यों का खाद्यान्न आवंटन रोक दिया गया है? यदि हाँ, तो खाद्यान्न आबंटन हेतु क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई? यदि नहीं तो क्यों?

विधायक शेषराज हरवंश ने पूछा कितने हैं शाली त्यागी बच्चे

वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में शाला त्यागी व स्कूल शिक्षा से वंचित बालिकाओं की वर्षवार जिलेवार जानकारी देवें? (ख) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत प्रश्नांश 'क' की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु क्या विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है? यदि हां, तो योजनावार राशि सहित जिलावार, वर्षवार विवरण देवें? यदि नहीं जोड़ा गया है तो कारण बतावें?

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने विकलांग पेंशन को लेकर दागे सवाल

विकलांग पेंशन योजना में शासन के किस प्रावधान के तहत पात्रता निर्धारित की जाती है? (ख) जिला

महासमुंद के विकासखंड बसना एवं पिथौरा में विकलांग पेंशन योजना हेतु वर्ष 2023 से जनवरी, 2026 तक कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं? (ग) कितने आवेदनों का निराकरण किया गया है जिसमें कितने पात्र एवं कितने अपात्र हुए और अपात्र होने का कारण क्या है?

विधायक जनक ध्रुव ने पूछा, अवैध धान के भंडारण के कितने मामले बने

धान खरीदी सत्र 2025-26 में जिला गरियाबंद में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के कितने प्रकरण दर्ज किए गए तथा कितनी मात्रा में धान की जब्ती बनाई गई है? विकासखण्डवार पृथक-पृथक जानकारी देवें? (ख) जब्त की गई धान का भंडारण कहाँ-कहाँ किया गया है? मात्रा सहित केंद्रवार जानकारी उपलब्ध करावें?

विधायक अजय चंद्राकर ने कस्टम मिलिंग व मिलर्स के भुगतान को लेकर पूछे सवाल

खरीफ वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक कस्टम मिलिंग, धान परिवहन एवं बारदाना उपयोगिता शुल्क तथा राइस मिलर्स को भुगतान के संबंध में सरकार द्वारा क्या-क्या नियम-शर्ते लागू किए गए थे? वर्षवार बतायें? (ख) उक्त वर्षों में कस्टम मिलिंग, धान परिवहन एवं बारदाना उपयोगिता शुल्क अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राईसमिलर्स को कितनी राशि का भुगतान, कितनी अवधि में किया गया था? कितने राईस मिलर्स को तय सीमा में भुगतान कर दिया गया है और कितना शेष है? उसका कारण क्या है तथा कब तक कर दिया जायेगा? वर्षवार बतायें? (ख) उक्त वर्षों में कितने राईसमिल पंजीकृत हैं? कितने राईस मिलरों के खिलाफ, किन-किन कारणों से विभागीय प्रकरण दर्ज किये गये हैं? उनमें से कितने का निराकरण निर्धारित समयावधि में कर दिया गया है?

विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने पूछे ये सवाल

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में से कितने कितने केन्द्र भवन युक्त हैं व कितने भवन विहीन ? विकासखण्डवार जानकारी देवें ? (ख) ऐसे कितने आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनके भवन अत्यंत ही जर्जर हालत में हैं? पेयजल की व्यवस्था नहीं है? जानकारी विकासखंडवार देवें ? (ग) वर्ष 2024 से लेकर 18/11/2026 तक कितने नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है ? केन्द्रों के नाम सहित जानकारी उपलब्ध करावें ?

विधायक उमेश पटेल ने पूछा, कितने रकबे का हुआ था पंजीयन

क रायगढ़ जिला अन्तर्गत 2025-26 में किसानों की धान खरीदी के लिए कुल कितना रकबा पंजीकृत है? कितने रकबा का समर्पण कराया गया है और कितने में नहीं किया गया है? क्या किसानों से जबर्दस्ती रकबा समर्पण कराने का नामला सामने आया है? यदि हाँ तो किसके आदेश पर किया गया है?

विधायक दलेश्वर साहू ने पूछा, किन-किन जिलों में सियान गुड़ी की हुई है स्थापना

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों हेतु डेकेयर सेंटर सियान गुड़ी की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री द्वारा कोई घोषणा की गयी है? यदि हों तो किन-किन जिलों में इसकी स्थापना के निर्देश शासन द्वारा जारी किये गये व कितनी-कितनी राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है व स्वीकृति उपरांत किन-किन जिलों में सेंटर की स्थापना हेतु किन-किन संस्थाओं को संचालन की अनुमति दी गयी है व जिन जिलों में उक्त सेंटर की स्थापना नहीं हुई है उसके कारण सहित जानकारी देवें? कब तक स्थापना कर दी जावेगी? क्या वृद्धाश्रम संचालन के राज्य अनुदान में कोई बढ़ोतरी की गयी है? यदि हों तो किन किन मदों में अनुदान राशि में बढ़ोतरी की गयी है जानकारी देवें?

विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने आंगनबाड़ी भवनों को लेकर किया सवाल

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में से कितने कितने केन्द्र भवन युक्त हैं व कितने भवन विहीन ? विकासखण्डवार जानकारी देवें ? (ख) ऐसे कितने आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनके भवन अत्यंत ही जर्जर हालत में हैं? पेयजल की व्यवस्था नहीं है? जानकारी विकासखंडवार देवें ? (ग) वर्ष 2024 से लेकर 18/11/2026 तक कितने नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है ? केन्द्रों के नाम सहित जानकारी उपलब्ध करावें ?

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story