CG: बैठे है महफ़िल में जुगनू सारे, मुद्दा ये है सूरज को कैसे हटाये, विधायक धर्मजीत सिंह का सदन में शायराना अंदाज, सूरज से की CM विष्णुदेव साय की तुलना

CG: बैठे है महफ़िल में जुगनू सारे, मुद्दा ये है सूरज को कैसे हटाये, विधायक धर्मजीत सिंह का सदन में शायराना अंदाज, सूरज से की CM विष्णुदेव साय की तुलना
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG Vidhansabha Budget Session 2026: सदन की कार्रवाई के दौरान विधायकों का अंदाज अपने आप में निराला हो ही जाता है। ऐसे में शायराना अंदाज नजर आए तो और क्या कहने। तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह का ऐसे ही शायराना अंदाज नजर आया। विधायक धर्मजीत सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तुलना सूरज से करते हुए कहा-बैठे है महफ़िल में जुगनू सारे, मुद्दा में है सूरज को कैसे हटाये।

रायपुर।25 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल के बाद जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई और महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में चर्चा प्रारंभ हुई, उसी दौरान तखतपुर के वरिष्ठ भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह का शायराना अंदाज सामने आया। सत्ता व विपक्षी सदस्यों के आरोप प्रत्यारोप के बीच विधायक धर्मजीत सिंह ने कुछ इस अंदाज में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सूरज से तुलना करते हुए जमकर तारीफ की।

वरिष्ठ विधायक के शायराना अंदाजा और सीएम की तारीफ में पढ़े गए अल्फाज की सदन में चर्चा होते रही अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लेकर सियासी गलियारों में भी इस बात की चर्चा छिड़ गई है।

विधायक धर्मजीत सिंह मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखने के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। सदन में उनकी मौजूदगी और उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को स्पीकर से लेकर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्रियों व सदस्यों के बीच गंभीरता से सुनी जाती है और उतनी संजीदगी के साथ मुद्दे पर सकारात्मक ढंग से पहल भी सरकार की ओर से होती है। मुद्दों को सदन में रखना और उन पर तार्किक ढंग से अपनी बात रखने में उनका जवाब नहीं है।

विधायक धर्मजीत सिंह का सदन में आज का शायराना अंदाज की चर्चा भी होने लगी है। उन्होंने सीएम साय की तुलना सीधे सूरज से कर उनकी राजनीतिक वजन और कामकाज के तरीके की सराहना की है। विधायक सिंह ने शायराना अंदाज में विपक्षी सदस्यों को जवाब देने का काम भी बखूबी कर दिया है।

Tags

Next Story