Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र: सरकारी जमीन में अतिक्रमण पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया बर्हिगमन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री केदार कश्यप से पूछा...

CG विधानसभा बजट सत्र: सरकारी जमीन में अतिक्रमण पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया बर्हिगमन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।10 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री केदार कश्यप से पूछा, अतिक्रमणकारियों पर सरकार कब बुलडोजर चलाएगी। विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और विरोध स्वरुप बर्हिगमन कर दिया।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के सवाल पर सदन में विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पूछा, क्या जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा डोंगरगढ़ के प्रस्ताव के आधार पर पंजीयक, सहकारी संस्थायें द्वारा 24 अगस्त 2023 को भवन निर्माण की अनुमति दी गई? यदि हां तो कितनी राशि स्वीकृत की गयी? (ख) क्या इस संबंध में पूर्व विधानसभा प्रश्न के उत्तर में भूमि पर अतिक्रमण होना बताया गया था? यदि हां तो क्या उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया? यदि नहीं तो कब तक अतिक्रमण मुक्त कराकर भवन निर्माण कराया जावेगा? (ग) क्या वर्तमान में बैंक किराया के भवन में संचालित किया जा रहा है? यदि हां तो मासिक किराया कितना है?

मंत्री ने इस तरह दिया जवाब

मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया,जिस जगह पर बैंक के लिए भवन बनाने का निर्णय लिया गया है, वहां अतिक्रमण है, किसानों की सुविधा के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने का निर्णय लिया है, इसलिए दूसरी जगह का चयन किया जा रहा है।

पूर्व सीएम ने उठाए इस तरह सवाल

मंत्री केदार कश्यप के जवाब के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा, बैंक के लिए कितनी जमीन का आवंटन हुआ है, कितनी जमीन पर अतिक्रमण है और बैंक बनाने के लिए कितनी जमीन चाहिए। पूर्व सीएम के सवाल पर

मंत्री केदार कश्यप ने बताया, 22 वर्ग मीटर जमीन आवंटित हुआ है, तीन हजार वर्ग फीट की जरुरत पड़ेगी। अतिक्रमण हटाने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।

इस पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा,आपके पास जमीन पर्याप्त है,इसके बाद भी चिन्हांकित जगह पर बैंक भवन बनाने के बजाय बहाना बना रहे हैं। अतिक्रमणकारी कोई और नहीं, आपके चहेते का है। आप अतिक्रमण हटाना नहीं चाहते, कब तक अतिक्रमण हटाएंगे। मंत्री द्वारा जब अलग-अलग जवाब दिया गया तब पूर्व सीएम ने मंत्री से कहा, विभाग के अफसरों से पर्ची मंगा लीजिए, अलग-अलग जवाब दे रहे हैं। तीन साल हो गया है अतिक्रमण हटा नहीं पाए हैं। कब तक हटवाएंगे तिथि बताइए। दूसरी जगह बुलडोजर चलाते हैं, यहां कब चलेगा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और अतिक्रमणकारियों को सरकारी संरक्षण का आरोप लगाते हुए सदन का बर्हिगमन कर दिया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story