Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: राजपत्र का विरोध: शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों पर फिर कुठाराघात, भर्ती पदोन्नति नियम में किए गुपचुप बदलाव से विशेष संवर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश..

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ स्कूल शैक्षणिक सेवा भर्ती पदोन्नति नियम में संशोधन के बाद राज्य शासन ने गजट प्रकाशन कर दिया है। राजपत्र के प्रकाशन के बाद विरोध शुरू हो गया है। शालेय शिक्षक संघ ने विरोध जताया है...

CG Teacher News: राजपत्र का विरोध: शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों पर फिर कुठाराघात, भर्ती पदोन्नति नियम में किए गुपचुप बदलाव से विशेष संवर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश..
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

16 February 2026|रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती पदोन्नति नियम में बदलाव करते हुए नया राजपत्र प्रकाशित किया है,जिस पर बवाल मच गया है। शालेय शिक्षक संघ ने नए नियमों को शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए षड्यंत्र बताते हुए कहा, यह भर्ती पदोन्नति नियम शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में सबसे अधिक संख्या वाले, से कार्यरत शिक्षक एलबी के हितों पर कुठाराघात है।उनकी वर्षों की सेवा को नजरअंदाज किया गया है।

शालेय शिक्षक संघ का कहना है, गुपचुप तरीके से किये गए इस बदलाव में केवल एक संवर्ग विशेष को ही विशेष फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है ,जिनकी संख्या अब विभाग में बहुत कम रह गई है। नए नियमों से पदोन्नति के स्वाभाविक अवसर खत्म कर सीधी भर्ती को बढ़ावा दिया गया है। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के लिए हताशाजनक है।

शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने उठाए सवाल

शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि अचानक भर्ती पदोन्नति नियम बदलने की क्या आवश्यकता आन पड़ी? क्या यह एक संवर्ग विशेष को ही लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है? शिक्षा विभाग की रीढ़ और बहुसंख्यक कर्मचारी समूह शिक्षक एलबी संवर्ग की वर्षों की सेवा शून्य कर उनके हितों की अनदेखी करने के लिए क्या इन नियमों में गुपचुप तरीके से बदलाव किया गया ? जबकि शालेय शिक्षक संघ ने इसके लिए बकायदा पत्र लिखकर मांग किया था कि जब भी नियम परिवर्तन की बात हो तो संगठन को बुलाकर राय व सुझाव जरूर लिया जाए। वीरेंद्र दुबे ने पूछा, क्या यह बदलाव किसी खास लोगों को लाभान्वित करने हेतु किया गया है। उनके प्राचार्य बनते ही ,ऐसा परिवर्तन हुआ कि फिर शिक्षक एलबी संवर्ग वर्षों तक प्राचार्य न बन पाए ? क्या प्राचार्य बनने के लिए विरोधी गुट एक होकर राग अलाप रहे थे फिर उनके बनते ही शिक्षक एलबी का कोटा बढाने के बजाय खत्म ही कर दिया गया ? पदोन्नति के अवसर कम कर विभाग के पद सीधी भर्ती में दिए जा रहे।व्यायाम शिक्षक,ग्रँथपाल जैसे पद क्या खत्म कर दिए गए ? वाणिज्य विषय को सामाजिक विज्ञान मानकर पदोन्नति देने से क्या कला संकाय के शिक्षकों के अवसर और कम कर दिए गए। यह नया भर्ती पदोन्नति नियम पूरी तरह से बहुसंख्यक शिक्षक एल बी संवर्ग के हितों पर कुठाराघात है।

शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रशासनिक पदों से वंचित रखने की साजिश

प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने कहा कि यह नियम शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रशासनिक पदों से वंचित रखने की कवायद प्रतीत हो रही है। एक ओर बीईओ के पद पर प्राचार्यों की प्रतिनियुक्त प्रतिशत को घटा कर एबीईओ के पदोन्नति कोटे को 25% से 75% कर दिया है। एबीईओ के पद पर मिडिल हेड मास्टर को 25% देकर तुष्टिकरण का प्रयास किया गया है। अपर संचालक जैसे महत्वपूर्ण पदों को शिक्षा विभाग से छीनकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौंप दिया गया है, जो कि विभाग में वर्षों सेवा दे रहे अधिकारियों के आगे पदोन्नति के अवसर भी समाप्त कर दे रहा है। शिक्षा विभाग के पदों पर विभागीय कर्मचारियों को ही पदोन्नति व प्रतिनियुक्ति का अवसर देना चाहिए जबकि नए नियम में यह उल्टा हो रहा है।

1995 से शिक्षाकर्मी के रूप में शिक्षकीय सेवा देने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा शून्य मान ली गई है

शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी और प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने राजपत्र में प्रकाशित नई भर्ती पदोन्नति नियम को विभाग के सबसे बड़े कर्मचारी समूह शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए हतोत्साहित करने वाला बताते हुए कहा कि इस नियम से 1995 से शिक्षाकर्मी के रूप में शिक्षकीय सेवा देने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा शून्य मान ली गई है, यह हमारे पूर्व सेवा गणना करने के हमारे मिशन पर पूर्ण विराम लगाने की साजिश है। पूर्व सेवा के अनुसार पर ही मिले वरिष्ठता के आधार एल बी संवर्ग को मिले कोटे के कारण लगभग 30 वर्ष पश्चात प्राचार्य पद पर प्रमोशन हुआ था,इस प्रमोशन को सम्पन्न कराने कई विपरीत विचारधारा वाले संगठन भी साथ आ गए थे,पर जैसे ही कुछ एल बी संवर्ग प्राचार्य पदोन्नति प्राप्त किये उसके तुरन्त बाद यह नई भर्ती पदोन्नति नियम लाकर एल बी संवर्ग के कोटे को खत्म कर केवल ई और टी संवर्ग में विलोपित कर दिया गया और इस एकजाई सूची में 2018 से हमारी नियुक्ति मानकर हमारी वर्षों की वरिष्ठता एक झटके में खत्म कर दी गई। यह शिक्षक एल बी संवर्ग के साथ धोखा है ,अन्याय है। पूर्व पदस्थ शिक्षक एल बी के पदोन्नति के अवसर को खत्म करने साजिश पहले भी स्कूलों के मर्ज करने से पद खत्म होने से हो चुका है। इस नए नियम से बहुत सारे पद सीधी भर्ती के लिए देकर पुनः पदोन्नति के स्वाभाविक अवसर को समाप्त किया जा रहा।

संशोधन की उठी मांग, पेंशन सहित अन्य लाभों से वंचित करने की सााजिश

शालेय शिक्षक संघ ने नई भर्ती पदोन्नति नियम को शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा गणना कर क्रमोन्नति,पदोन्नति व पेंशन समेत अन्य लाभ से वंचित करने का षड्यंत्र बताते हुए शीघ्र संशोधित करने की मांग रखी है और संशोधन से पूर्व, शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से अवश्य सुझाव लिए जाएं ताकि शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों की रक्षा किया जा सके।

शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेश सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,बिजेंद्रनाथ यादव,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,उपेंद्र सिंह,पवन साहू,मनोज पवार,देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके,अब्दुल आसिफ खान,सरवर हुसैन,कुलदीप सिंह चौहान,नेमीचंद भास्कर,राजेश यादव,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा,विजय जाटवर, शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन,द्वारिका भारद्वाज, आदि पदाधिकारियो्र ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story