CG Teacher News: कलेक्टर और डीईओ की नाक के नीचे पीएम मोदी का ड्रीम स्कूल बना फैशन और रील्स का अड्डा, सिस्टम ने बंद कर लिया आंख और कान
CG Teacher News: पीएमश्री स्कूल पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। छत्तीसगढ़ में उनके इस स्कूल में अराजकता का ये आलम है कि महिला शिक्षिकाओं ने स्कूल को फैशन परेड और रील्स बनाने का अड्डा बना लिया है। कलेक्टर और डीईओ के ऑफिस से 500 मीटर की दूरी पर महिला शिक्षिकाओं का दामाद बाबू का स्वागत करते बनाई गई रील्स पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

इमेज सोर्स- NPG News
9 February 2026|रायपुर। गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल की शिक्षिकाओं का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, शिक्षकीय कार्य और शिक्षक की गरिमा के विपरीत है। क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय शिक्षिकाएं ग्रुप फोटो,ग्रुप वीडियो में व्यस्त नजर आ रही है। स्कूल में अनुशासनहीनता इस कदर हावी है कि टीचर और स्टाफ प्रिंसिपल की बात ही नहीं मान रही हैं।
अचरज की बात ये कि यह सब कलेक्टर और डीईओ की नाच के नीचे हो रहा है। अराजकता का आलम ये कि वीडियो और रील्स तो बनाए जा रहे हैं,साथ ही शिक्षक लामबंदी पर भी उतर आए हैं। अध्ययन अध्यापन को छोड़कर शिक्षक और कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे पीएमश्री स्कूल को फैशन परेड और विवाद का अड्डा बना दिया गया है। आला अधिकारी हैं कि स्कूल और यहां पढ़ने वाले बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अनुशासनहीन शिक्षकों और स्टाफ के चलते पीएमश्री स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों का भविष्य ही दांव पर लग गया है। बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने और पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराने के बाद शिक्षक खुद ही अनुशासनहीन नजर आ रहे हैं। जिस समय क्लास रूम में बच्चों की पढ़ाई में शिक्षकों को व्यस्त रहना है, उस समय कैम्पस में फोटो सेशन कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अनुशासनहीन शिक्षकों और स्टाफ के बारे में प्रिंसिपल द्वारा लगातार आला अफसरों को शिकायत की जा रही है। पीएमश्री स्कूल गरियाबंद में जो कुछ हो रहा है,उसकी पूरी जानकारी डीईओ गरियाबंद को भी है। पूरा मामला उनके संज्ञान में है। शिक्षकों की अनुशासनहीनता और गैर शिक्षकीय कार्य में व्यस्तता की जानकारी के बाद भी आजतलक किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होना भी अचरज की बात है।
VIRAL VIDEO और दामाद जी का स्वागत सत्कार
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का बताया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल कैम्पस में अजीबो-गरीब घटना हुई। शिक्षिकाओं के एक समूह ने दामाद जी का अपने अंदाज में जमकर स्वागत सत्कार किया। वीडियो के बैक ग्राउंउ में बज रहे गाने को सुनकर आज भी अचरज में पड़ जाएंगे। बैक ग्राउंउ में गाना बज रहा है...दामाद जी अंगना में पधारे ,दामाद जी सब टुक टुक निहारे। दरअसल एक मैडम ने हाल के दिनों मे लव मैरिज किया है। लव मैरिज के बाद पति महाशय को स्टाफ को इंट्रोड्यूज कराने स्कूल लेकर पहुंची थी। शिक्षिकाओं ने इवेंट का आयोजन कर डाला। दूसरा वीडियो वसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया था। पूजन के बाद शिक्षिकाओं के ग्रुप ने फैशन परेड किया। ये दोनों वीडियाे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
