Begin typing your search above and press return to search.

CG Techer Viral Video: दामाद जी अंगना में पधारे...देखिए वीडियो पीएमश्री स्कूल की रीलबाज शिक्षिकाएं न्यू कपल का किस तरह बलइयां देते हुए कर रहीं स्वागत

CG Techer Viral Video: नरेंद्र मोदी सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवता सुधारने पीएमश्री स्कूल प्रारंभ किया था। मगर छत्तीसगढ़ में यह स्कूल रीलबाज शिक्षिकाओं का रील्स बनाने का अड्डा बन गया है। वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का है, जिसमें एक शिक्षिका शादी कर पति के साथ स्कूल आई तो दामाद जी अंगना में पधारे सांग पर रील्स बना डाला तो स्कूल को कैटवॉक में बदल दिया। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी ने एनपीजी न्यूज से कहा...

CG Techer Viral Video: दामाद जी अंगना में पधारे...देखिए वीडियो पीएमश्री स्कूल की रीलबाज शिक्षिकाएं न्यू कपल का किस तरह बलइयां देते हुए कर रहीं स्वागत
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

8 February 2026|रायपुर। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल का है। एक वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का है, जिसमें शिक्षिकाएं स्कूल में एक कपल का इस सांग पर रील्स बना रहीं...दामाद जी अंगना में पधारें। इसमें वे कपल की नजर उतारने बलाइया भी ले रही हैं।

वीडियो के बैक ग्राउंउ में बज रहे गाने को सुनकर आज भी अचरज में पड़ जाएंगे। बैक ग्राउंउ में गाना बज रहा है...दामाद जी अंगना में पधारे ,दामाद जी सब टुक टुक निहारे। दरअसल एक मैडम ने हाल के दिनों मे लव मैरिज किया है। लव मैरिज के बाद पति महाशय को स्टाफ को इंट्रोड्यूज कराने स्कूल लेकर पहुंची थी। शिक्षिकाओं ने इवेंट का आयोजन कर डाला।


दूसरा वीडियो वसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया था। पूजन के बाद शिक्षिकाओं के ग्रुप ने फैशन परेड किया। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, शिक्षकीय कार्य और शिक्षक की गरिमा के विपरीत है।



अनुशासनहीन शिक्षकों और स्टाफ के चलते पीएमश्री स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों का भविष्य ही दांव पर लग गया है। बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने और पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराने के बाद शिक्षक खुद ही अनुशासनहीन नजर आ रहे हैं। जिस समय क्लास रूम में बच्चों की पढ़ाई में शिक्षकों को व्यस्त रहना है, उस समय कैम्पस में फोटो सेशन कराने और रील्स बनाने में व्यस्त रहती हैं। पीएमश्री स्कूल गरियाबंद में जो कुछ हो रहा है, उसकी पूरी जानकारी डीईओ गरियाबंद को भी है। पूरा मामला उनके संज्ञान में है। शिक्षकों की अनुशासनहीनता की जानकारी के बाद भी अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होना भी अचरज की बात है।




एनपीजी से डीईओ बोले

एनपीजी न्यूज ने गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने व्हाट्सएप किया कि वे अभी हॉस्पिटल आएं हैं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने दूसरा मैसेज किया। उसमें लिखा...महिला प्रिंसिपल इस वीडियो के बनने के बाद नियुक्त हुई हैं, इसलिए उनकी बात न मानने का सवाल नहीं है। प्राचार्य के रहने पर कोई वीडियो नहीं बनाता। प्राचार्य जब उनसे शिकायत करेंगी तो वे कार्यवाही करेंगे। वैसे भी तीन प्राचार्य जांच में लगवाए हुए हैं। कुल मिलाकर डीईओ की बात भी गोलमोल है। एक तरफ वे लिख रहे कि प्राचार्या शिकायत करेंगी तो कार्रवाई की जाएगी, दूसरी तरफ वे ये भी लिख रहे कि तीन प्राचार्यों को जांच में लगाए हैं..ये बात समझ से परे हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story