Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: छात्रों के विरोध के बाद डीईओ ने महिला प्राचार्या को हटाया, रीलबाज शिक्षिकाओं को जारी कियाशोकॉज नोटिस

CG Teacher News: गरियाबंद पीएमश्री स्कूल की प्राचार्य वंजना पांडेय को डीईओ ने प्राचार्य के पद से हटाते हुए डीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। रीलबाज शिक्षिकाओं को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीईओ का कहना है कि जवाब आने के बाद परीक्षण किया जाएगा,इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG Teacher News: छात्रों के विरोध के बाद डीईओ ने महिला प्राचार्या को हटाया, रीलबाज शिक्षिकाओं को जारी कियाशोकॉज नोटिस
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

9 February 2026|रायपुर। गरियाबंद पीएमश्री स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडेय को डीईओ ने प्राचार्य के पद से हटाते हुए डीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। रीलबाज शिक्षिकाओं को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीईओ का कहना है कि जवाब आने के बाद परीक्षण किया जाएगा,इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला मुख्यालय में संचालित पीएमश्री स्कूल इन दिनों शिक्षकों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। शिक्षकों के बीच जारी लड़ाई में स्कूली छात्रों को जरिया बनाया जा रहा है। आज भी कुछ ऐसा ही माहौल दिखाई दिया, सैकड़ों की संख्या में बच्चे स्कूल में पढ़ाई छोड़कर सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते कलेक्टोरेट पहुंच गए। पीएमश्री स्कूल की प्राचार्य वंजना पांडेय को हटाने छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर डीईओ जगजीत सिंह धीर ने एक आदेश जारी कर प्रिंसिपल वंजना पांडेय को हटा दिया है। आईपी साहू को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएमश्री स्कूल की प्रिंसिपल वंदना पांडेय को फिलहाल डीईओ ऑफिस में अटैच किया गया है।

डीईओ ने एक और कार्रवाई करते हुए पीएमश्री स्कूल को फैशन शो का अखाड़ा बनाने वाली रील्सबाज शिक्षिकाओं को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि पीएमश्री स्कूल गरियाबंद की प्राचार्य वंदना पांडे को कुछ दिन पहले सचिव के निरीक्षण के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें फिर से पद पर बहाल कर दिया गया। बहाली के बाद डीईओ ने वंदना पांडेय को पीएमश्री स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया था। वंदना पांडेय की प्रिंसिपल के पद पर दोबारा उसी स्कूल में ज्वाइनिंग के बाद से ही शिक्षकों व छात्रों में असंतोष बढ़ता गया। सोमवार को यह नाराजगी खुलकर सामने आ गई। सोमवार को स्कूली छात्र स्कूल में पढ़ाई करने के बजाय सड़क पर उतर आए। रैली की शक्ल से स्कूल से कलेक्टोरेट की ओर नारेबाजी करते कूच कर गए। रैली के दौरान छात्र प्राचार्य हटाओ जैसे नारे लगाते रहे। स्कूली छात्रों का आरोप है कि स्कूल में लैब की पर्याप्त सुविधा नहीं दी जा रही है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन का फौरीतौर पर असर भी हुआ। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्या को हटा दिया है और डीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story