Begin typing your search above and press return to search.

CG School Exam News: बोर्ड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी: माशिमं ने हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा शुल्क में की भारी भरकम बढ़ोतरी, माशिमं सचिव ने जारी किया आदेश

CG School Exam News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साह साहू ने एक आदेश जारी कर हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। देखें माशिमं का आदेश।

CG School Exam
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
By Radhakishan Sharma

06 फरवरी 2026|रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साह साहू ने एक आदेश जारी कर हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में माशिमं सचिव ने वित्त समिति की बैठक का हवाला देते हुए लिखा है कि समिति की 14 अक्टूबर 2025 एवं कार्यपालिका समिति की बैठक 23 दिसंबर 2025 में हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 से फीस में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

जारी आदेश में फीस में किस स्तर पर बढ़ोतरी की गई है, पूरी जानकारी दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा के पहले और बाद में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और जरुरी दस्तोवजों के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है। जारी आदेश के तहत नियमित परीक्षा शुल्क हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी, -280 अंकसूची 100 रुपये एवं प्रायोगिक प्रति विषय 80 रुपये,460 रुपये से बढ़ाकर अब 800 रुपये कर दिया गया है। नामांकन शुल्क जो पहले 80 रुपये लिया जाता है उसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। इसी तरह अतिरिक्त विषय के रूप में पहले 110 रुपये शुल्क तय किया गया था, माशिंम से इसे बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया है।







देखें माशिमं ने किस स्तर पर परीक्षा शुल्क में कर दी है बढ़ोतरी

  • एक विषय (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा)- 280 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये।
  • दो विषय (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा) 340 रुपये से 600 रुपये।
  • दो से अधिक विषय केडिट योजना (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा) 640 से बढ़ाकर 1000 रुपये।
  • स्वाध्यायी छ.ग.राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये।
  • स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये।
  • स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के एस.सी./एस.टी. छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 560 से बढ़ाकर 800 रुपये। स्वाध्यायी संपूर्ण विषय हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा के लिए 1230 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये।
  • स्वाध्यायी एक विषय 280 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये।
  • स्वाध्यायी दो विषय 340 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये।
  • ग्राहयता शुल्क 310 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये।
  • परीक्षा केन्द्र परिवर्तन 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये।
  • विषय माध्यम / संकाय परिवर्तन प्रति विषय 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये।
  • स्वाध्यायी के छात्रों हेतु अग्रेषण संस्थाओं को देय शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये।
  • प्रवेश पत्र द्वितीय प्रति 80 रुपये।
  • विलम्ब शुल्क स्वाध्यायी 770 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये।
  • विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये।

तो प्रति परीक्षा जमा करना होगा दो हजार रुपये

जारी आदेश में कहा गया है, नियमित आवेदन पत्र निर्धारित समय में जमा नहीं करने पर प्रति परीक्षा 31 दिसम्बर तक 2000 रुपये।

मण्डल में पूर्व प्रचलित मदों में से जिस मद के शुल्क की वृद्धि नहीं की गई है, उन मदों की शुल्क पूर्व की भांति यथावत रहेगी। उपरोक्त वृद्धित दरें शिक्षा सत्र 2026-27 से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

इनको दी जानकारी

  • शिक्षा मंत्री के निज सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग।
  • सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के निज सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग।
  • आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय।
  • अध्यक्ष / सचिव के निजी सहायक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर।
  • समस्त मण्डल सदस्यगण, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर।
  • समस्त प्रथम श्रेणी अधिकारी, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर।
  • संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय संभाग, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर।
  • समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, छत्तीसगढ।
  • समस्त सहायक सचिव / सहायक प्राध्यापकगण / समस्त कक्ष अधि., छ.ग.मा.शि. मण्डल, रायपुर।
  • समस्त संभागीय अधिकारी, छ०ग०मा०शि०मण्डल बिलासपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, राजनांदगांव।
  • समस्त प्राचार्य, मण्डल द्वारा मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थायें, छत्तीसगढ।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story