Begin typing your search above and press return to search.

CG School Exam: वार्षिक परीक्षा ब्रेकिंग, DPI का रोलबैक, प्राइवेट स्कूल को किया फ्रीहैंड, देखें डीपीआई का नया आदेश

CG School Exam: प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन ने सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1ली, 2रीं, 3रीं, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं की परीक्षा को लेकर जारी डीपीआई के निर्देश पर विरोध दर्ज कराया था। एसोसिएशन ने आंदोलन की धमकी तक दे दी थी। डीपीआई ने अब स्थानीय परीक्षा के लिए प्राइवेट स्कूल को फ्रीहैंड दे दिया है।

CG School Exam
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
By Radhakishan Sharma

CG School Exam: रायपुर। प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन नेसत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1 ली, 2, 3, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं की परीक्षा को लेकर जारी डीपीआई के निर्देश पर विरोध दर्ज कराया था। एसोसिएशन ने आंदोलन की धमकी तक दे दी थी। डीपीआई ने अब स्थानीय परीक्षा के लिए प्राइवेट स्कूल को फ्रीहैंड दे दिया है।

डीपीआई ने जारी नए आदेश में लिखा है, सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1ली, 2, 3, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं के लिए निम्नानुसार दिशानिर्देश जारी किया जाता हैं। उपरोक्त निर्देश शासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के लिए प्रभावी होगाः-

समितियों का गठन एवं निर्देश :-

0 जिले में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वी, 9वीं, एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।

0 जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं मॉडरेशन समिति का गठन 05 फरवरी 2026 तक कर लिया जावें।

0 कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं के ब्लूप्रिंट अनुसार प्रश्न पत्र का निर्माण किया जावें।

0 परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु सेम्पल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जावे।

0 28. फरवरी 2026 तक समस्त कक्षाओं के विषयों का पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया जावें तत्पश्चात रिवीजन कराया जावें।

0 प्रायोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 05.03.2026 तक पूर्ण कर लिया जावें।

परीक्षा तिथिः-

0 25.मार्च .2026 से 10.अप्रैल.2026 तक वार्षिक परीक्षा सम्पन्न कराया जावें, समयसारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी किया जावें।

प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया -

0 प्रश्न पत्र निर्माण समिति द्वारा ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्रों के 03 सेट 15 फरवरी 2026 तक तैयार कराया जावें।

0 मॉडरेशन समिति द्वारा प्रश्न पत्रों का मॉडरेशन 20 फरवरी 2026 तक किया जावें।

0 जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मुद्रक को प्रश्न पत्र मुद्रण हेतु 25 फरवरी 2026 तक दिया जावें ।

0 मुद्रक द्वारा केन्द्रवार, विषयवार, कक्षावार प्रश्न पत्र सील बंद लिफाफे मे जिला शिक्षा अधिकारी को 15 मार्च 2026 तक सौपा जावें।








Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story