CG School Exam News: 25 मार्च से शुरू होगी कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा, DPI ने जारी किया पत्र
CG School Exam News: कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। DPI ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिया है। देखगें डीपीआई का पत्र...

इमेज सोर्स- NPG News
3 February 2026| रायपुर। कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। DPI ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिया है।
डीपीआई ने प्रदेश भर के डीईओ को जारी पत्र में वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू कर 10 अप्रैल तक सम्पन्न कराने कहा है। लोक शिक्षण संचालनालयडीओईआई ने सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1ली, 2, 3, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं के संबंध मे कुछ इस तरह दिशानिर्देश जारी किया है।
सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1 ली, 2, 3रीं, 4थी, 6 वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं के लिए निम्नानुसार दिशानिर्देश जारी किया जाता हैं। उपरोक्त निर्देश शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय, अशासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के लिए भी प्रभावी होगा
समितियों का गठन एवं निर्देश
- जिले में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वी, 9वीं, एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।
- जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं मॉडरेशन समिति का गठन 05 फरवरी 2026 तक कर लिया जावें।
- कक्षा 1ली, 2, 3रीं, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे।
- सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे।
- कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं के ब्लूप्रिंट अनुसार प्रश्न पत्र का निर्माण किया जावें।
- परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु सेम्पल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जावे।
- 28. फ़रवरी .2026 तक समस्त कक्षाओं के विषयों का पाठ्यकम पूर्ण कर लिया जावें तत्पश्चात रिवीजन कराया जावें।
- प्रायोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 05.03.2026 तक पूर्ण कर लिया जावें।
परीक्षा तिथि
25 मार्च से 10.अप्रैल तक वार्षिक परीक्षा सम्पन्न कराया जावें, समयसारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी किया जावें।
निर्माण की प्रक्रिया
- प्रश्न पत्र निर्माण समिति द्वारा ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्रों के 03 सेट 15 फरवरी 2026 तक तैयार कराया जायें।
- मॉडरेशन समिति द्वारा प्रश्न पत्रों का मॉडरेशन 20 फरवरी 2026 तक किया जावें।
- जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मुद्रक को प्रश्न पत्र मुद्रण हेतु 25 फरवरी 2026 तक दिया जावें ।
- मुद्रक द्वारा केन्द्रवार, विषयवार, कक्षावार प्रश्न पत्र सील बंद लिफाफे मे जिला शिक्षा अधिकारी को 15 मार्च 2026 तक सौपा जावें।
प्रश्न पत्र वितरण एवं सुरक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर प्रत्येक संकुल प्राचार्यो को उनके संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं हेतु प्रश्न पत्रो का वितरण 20 मार्च 2026 तक किया जावें।
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन
- वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन स्थानीय स्तर पर किया जावें।
- परीक्षा उपरांत कक्षा/विषय शिक्षक से मूल्यांकन कराया जावें0 मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया जावें।
- विद्यालयवार अंकसूची 25 अप्रैल 2026 तक तैयार कर लिया जावे।
- परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2026 को किया जायें।
त्रैमासिक व छःमाही परीक्षा का 20-20 प्रतिशत जुड़ेगा नम्वर
कक्षा 1ली, 2, 3री, 4थी, 6वीं, एवं 7वीं, की वार्षिक परीक्षा में त्रैमासिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंको का 20 प्रतिशत, छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंको का 20 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोडा जायेगा अर्थात् त्रैमासिक का 20 प्रतिशत, छः माही का 20 प्रतिशत एवं वार्षिक का 60 प्रतिशत जोड़कर परीक्षाफल तैयार किया जावेगा।
9 वीं एवं 11 वीं में 30 प्रतिश जुड़ेंगे नंबर
कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के लिए छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंको का 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जावें अर्थात छः माही का 30 प्रतिशत अंक एवं वार्षिक का 70 प्रतिशत अंक जोड़कर परीक्षाफल तैयार किया जावें।
ये जानना जरूरी
- अगर कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जावें।
- विषय शिक्षकों द्वारा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर तैयारी कराया जाना सुनिश्चित करावें।
- कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6 वीं, एवं 7वी, की वार्षिक परीक्षा में यदि कोई विद्यार्थी पूरक परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे भी कक्षोन्नति देकर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जावें।
