Begin typing your search above and press return to search.

CG Road Accident: पुल पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक से उछलकर नदी में जा गिरा युवक, मौके पर हो गई मौत, तीन घायल…

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक के टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सीधे नदी में जा गिरा, युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Road Accident: पुल पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक से उछलकर नदी में जा गिरा युवक, मौके पर हो गई मौत, तीन घायल…
X
By Radhakishan Sharma

13 February 2026: जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। हसदेव पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक के टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सीधे नदी में जा गिरा, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार तीन युवकों को भी चोट आई है। घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के भठली गांव के पास हसदेव नदी पर बने पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं।

मामला जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। भठली गांव और ताल देवरी के बीच हसदेव नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठे युवक बाइक सहित नदी में जा गिरे। नदी में गिरने से सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे सुमित के भाई प्रहलाद दास को चोट आई है। बहरहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। दूसरे बाइक सवार विकास यादव व अमर खन्ना को भी चोट लगी है। बहरहाल तीनों घायलों का नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। तीनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story