Begin typing your search above and press return to search.

CG Accident News: बाइक सहित रातभर नाले में पड़े रहे युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार बाइक ने ले ली जान

CG Accident News: बाइक सहित दो युवक रातभर नाले में पड़े रहे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG Accident News: बाइक सहित रातभर नाले में पड़े रहे युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार बाइक ने ले ली जान
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

10 February 2026|बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के हेमू नगर में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हेमूनगर के वाम्बे आवास निवासी राहुल यादव (26) रोजी-मजदूरी करता था। घायल युवक सुमित यादव (20) उसी अपार्टमेंट में रहता है। रविवार रात भोजन के बाद राहुल अपने दोस्त सुमित के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे, जिससे परिजन चिंतित हो गए। सोमवार सुबह जब दोनों का कोई जानकारी नहीं मिली, तब परिजन उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे किसी राहगीर ने सड़क किनारे नाली में गिरी बाइक देखी और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, इसी बीच किसी ने एंबुलेंस को भी सूचना दे दी। नाली में पड़े दोनों युवकों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन सुमित को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य वाहन की टक्कर के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक नाली में जा गिरी।

रफ्तार बनी हादसे की वजह की आशंका

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक घटना के प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आए हैं। हादसे के सही कारणों का खुलासा घायल सुमित के बयान के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल उसकी हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।

रातभर नाली में पड़े रहे दोनों युवक

परिजनों ने बताया कि हादसा रात में ही हुआ होगा, लेकिन जानकारी देर से मिलने के कारण दोनों युवक पूरी रात नाली में ही पड़े रहे। घटना के समय और परिस्थितियों को लेकर परिजनों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story