Begin typing your search above and press return to search.

राज्यसभा चुनाव: निर्विरोध निर्वाचित हुईं लक्ष्मी वर्मा व फूलोदेवी नेताम, समर्थकों ने दी बधाई, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र

CG Rajyasabha Election: छत्तीसगढ़ को आज दो राज्यसभा सदस्य मिल गया है। भाजपा की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा व कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। विधानसभा पहुंचकर दोनों ने प्रमाण पत्र लिया, इस अवसर पर समर्थकों और पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर बधाई दी।

राज्यसभा चुनाव: निर्विरोध निर्वाचित हुईं लक्ष्मी वर्मा व फूलोदेवी नेताम, समर्थकों ने दी बधाई, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर| 09 मार्च 2026| राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गईं। सोमवार को विधानसभा पहुंचकर आधिकारिकतौर पर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद लक्ष्मी वर्मा फूलोदेवी नेताम ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, वे राज्य और जनता के हितों को राज्यसभा में मजबूती से उठाने का काम करेंगी।

भाजपा व कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार उतारे

छत्तीसगढ़ की राजनीति में ऐसा पहली बार देखने में आया जब राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों दलों ने महिला को उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा। बता दें, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की पांच सीटें आती हैं। फिलहाल पांच में अब तीन राज्यसभा सदस्य महिला होंगी। हालांकि कांग्रेस की रंजीता रंजन का कार्यकाल मई में खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक पांच में से चार सांसद कांग्रेस के थे, विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों की संख्या के आधार पर अब यह समीकरण बदल गया है।



विधानसभा चुनाव में की थी दावेदारी, नहीं मिला था मौका

भाजपा व कांग्रेस की नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी। हालांकि दोनों ही दलों ने उनकी दावेदारी को दरकिनार कर दिया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान अवसर मिला और दिल्ली पहुंच गईं। बता दें कि फूलोदेवी नेताम को कांग्रेस ने रिपीट किया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story