Begin typing your search above and press return to search.

CG Posting: संविदा नियुक्ति: रिटायर DIG को मिली संविदा नियुक्ति, देखिए राज्य सरकार का आदेश

CG Posting: छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर रिटायर DIG को संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने रिटायर पुलिस अफसर कमलोचन कश्यप को एक वर्ष कीअवधि के लिए संविदा नियुक्ति दी है।

CG Posting: संविदा नियुक्ति: रिटायर DIG को मिली संविदा नियुक्ति, देखिए राज्य सरकार का आदेश
X
By Radhakishan Sharma

6 February 2026|रायपुर। राज्य सरकार ने रिटायर डीआईजी को संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कमलोचन कश्यप, (सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक) को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी), पुलिस मुख्यालय, छग रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान करता है। जारी आदेश में कहा गया है, संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जाएगी।





नियुक्ति संबंधी आदेश की इनको दी जानकारी

  • प्रमुख सचिव, छ0ग०शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय।
  • महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर (छ0ग0)।
  • सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
  • सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
  • पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
  • विशेष सहायक, गृह मंत्री, मंत्रालय, रायपुर।
  • अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय, रायपुर।
  • निज सहायक, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
  • जिला कोषालय अधिकारी, जिला रायपुर (छ0ग0)।

कौन है आईपीएस कमलोचन कश्यप

कमलोचन कश्यप का जन्म 1 जनवरी 1966 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोठियागुड़ा गांव में हुआ। उनके पिता का नाम सुखदेव कश्यप है। वे मुरिया आदिवासी समाज से आते हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से की। इसके बाद माध्यमिक और हायर सेकेंडरी शिक्षा लोहंडीगुड़ा में पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जगदलपुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और फिर रायपुर के रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।

IPS कमलोचन कश्यप का प्रोफाइल

• नाम: कमलोचन कश्यप (भारतीय पुलिस सेवा)

• पिता का नाम: सुखदेव कश्यप

• जन्म तिथि: 01 जनवरी 1966

• जाति: मुरिया

स्थायी पता: ग्राम कोठियागुड़ा, तहसील – लोहंडीगुड़ा, जिला – बस्तर, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

• प्राथमिक शिक्षा – प्राथमिक शाला, कोठियागुड़ा, जिला बस्तर (छ.ग.)

• माध्यमिक शिक्षा – पूर्व माध्यमिक शाला, कोठियागुड़ा, जिला बस्तर (छ.ग.)

• हायर सेकेंडरी शिक्षा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर (छ.ग.)

• स्नातक शिक्षा – शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर (छ.ग.)

• स्नातकोत्तर शिक्षा – रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, यू-टीडी (University Teaching Department), रायपुर (छ.ग.)

1994 से पुलिस सेवा में

वर्ष 1994 में कमलोचन कश्यप ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर उप पुलिस अधीक्षक (DySP) के रूप में पुलिस सेवा जॉइन की। उनकी पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुई। इसके बाद उज्जैन, राजनांदगांव और रायगढ़ जैसे जिलों में उन्होंने SDOP और CSP के तौर पर काम किया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उनका कैडर यहीं रहा और यहीं से उनका असली फील्ड करियर शुरू हुआ।

नक्सल इलाकों में लंबा अनुभव

छत्तीसगढ़ में गरियाबंद, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और बीजापुर जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक रहते हुए कमलोचन कश्यप ने नक्सल विरोधी अभियानों की कमान संभाली। दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे इलाकों में उन्होंने जवानों के साथ जंगलों में रहकर ऑपरेशन किए।

उनके कार्यकाल में दर्जनों मुठभेड़ हुईं जिनमें कई हार्डकोर माओवादी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पुलिस विभाग में उन्हें शांत रणनीतिक और अनुशासित अधिकारी माना जाता है।


Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story