Begin typing your search above and press return to search.

CG Job News: संविदा पदों पर होगी भर्ती, सैलरी होगी 25.780 रूपए, 15 फरवरी तक करें आवेदन

CG Job News: छत्तीसगढ़ में मिशन शक्ति के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 15 फरवरी तक ऑनलाइन मंगाए गये है।

CG Job News: संविदा पदों पर होगी भर्ती, सैलरी होगी 25.780 रूपए, 15 फरवरी तक करें आवेदन
X
By Sandeep Kumar

CG Job News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ के संविदा पद के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती सूचना जारी की है।

भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव के लिए एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति का शुरूआत किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र में जेंडर विशेषज्ञ के एक संविदा पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार की एकीकृत महिला सशक्तिकरण योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को सशक्त बनाना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि विशेषज्ञ का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 25 हजार 780 रुपये का एकमुश्त मानदेय देय होगा तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 निर्धारित किया गया है। इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

गरियाबंद सहायक ग्रेड-3 के एक पद पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी

जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है। पद के अर्हता के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से हायर सेकेण्डरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसी प्रकार मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑरेटर या प्रोगामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त संस्था से हिन्दी या अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा गति का प्रमाण पत्र धारक होना चाहिए। जिसके लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त पद के लिए वेतनमान 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01 फरवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक होगा।

दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story