Begin typing your search above and press return to search.

विदेश पार्सल भेजना हुआ आसान, CG ये इस संभाग के डाकघरों में शुरू हुई नई सुविधा

CG News: डाक विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के नागरिकों एवं व्यापारियों को बड़ी सुविधा देते हुए अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू की गई है। ट्रैकिंग के साथ बड़े पार्सल पर घर से फ्री पिकअप की मिलेगी सुविधा।

विदेश पार्सल भेजना हुआ आसान, CG ये इस संभाग के डाकघरों में शुरू हुई नई सुविधा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 27 मार्च 2026|डाक विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के नागरिकों एवं व्यापारियों को बड़ी सुविधा देते हुए अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू की गई है। अब स्थानीय स्तर पर ही विदेशों में पार्सल एवं दस्तावेज भेजना संभव हो गया है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।

यह सुविधा छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग के सभी प्रमुख एवं उप डाकघरों में लागू की गई है, जिससे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के लोग भी इस।सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को महंगे निजी कूरियर सेवाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और वे किफायती दरों पर अपने पार्सल विदेश भेज सकेंगे।

पार्सल के लिए मिलेगी ट्रैकिंग सुविधा

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पार्सल बुकिंग के दौरान ग्राहकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि सामग्री सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंच सके। प्रत्येक पार्सल के लिए ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे पार्सल की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी।

इन पार्सलों के लिए फ्री पिकअप सर्विस

बड़े एवं भारी पार्सल के लिए निःशुल्क पिकअप सुविधा इस सेवा की विशेषता है, जिससे ग्राहकों को घर बैठे सुविधा मिल रही है। इस पहल से विशेष रूप से छात्रों, व्यापारियों और विदेश में रहने वाले परिजनों को पार्सल भेजने वाले परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

पार्सल भेजने से पहले ये जानना जरूरी

प्राप्तकर्ता का पूरा पता, वैध पहचान पत्र, निर्धारित शुल्क, बुकिंग के बाद ट्रैकिंग रसीद।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story