Begin typing your search above and press return to search.

CG Sellection List Higher Education News: उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन का जारी हुआ नियुक्ति आदेश, देखें सूची

CG Sellection List Higher Education News: आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023 के संबंध व्यापमं द्वारा उपलब्ध कराई मेरिट लिस्ट के आधार पर 233 सफल उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश जारी किया है।

CG Sellection List Higher Education News: उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन का जारी हुआ नियुक्ति आदेश, देखें सूची
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

9 February 2026|रायपुर। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023 के संबंध व्यापमं द्वारा उपलब्ध कराई मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर233 सफल उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश जारी किया है।

संशोधित चयन सूची से 251 अभ्यर्थियों में से लिखित में पद त्याग / काउंसिलिंग से अनुपस्थित एवं नियुक्ति आदेश जारी होने उपरांत कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के कारण कुल 28 प्रयोगशाला तकनीशियन के पद रिक्त हो गये है।

उपरोक्त 28 रिक्त पदों हेतु अनुपूरक / प्रतीक्षा सूची से 21 अभ्यर्थी एवं भूतपूर्व सैनिक की प्रतीक्षा सूची में नाम नहीं होने से पात्रता सूची से 05 भूतपूर्व सैनिकों के नाम सम्मिलित करते हुये कुल 26 प्रयोगशाला तकनीशियन की चयन सूची की अनुशंसा समिति द्वारा अनुशंसा के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।



Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story