Begin typing your search above and press return to search.

CG Department of Higher Education: उच्चा शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड खत्म, विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़ें...

CG Department of Higher Education: उच्च शिक्षा के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर दी गई है। विभाग ने इनकी सेवाएं नियमित कर दी हैं...

CG Department of Higher Education: उच्चा शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड खत्म, विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़ें...
X
By Sandeep Kumar

CG Department of Higher Education: रायपुर। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 8 कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सक्षम समिति की अनुशंसा के आधार पर समाप्त किया गया है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि संबंधित कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा निर्धारित अवधि में की गई, जिसके पश्चात उनके कार्य-व्यवहार एवं विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि को समाप्त कर नियमित किया गया है। यह विस्तार शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया गया है। सहायक ग्रेड 3 के पद पर जिन लोगों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई उसमें मोनिका बघेल, राहुल कुमार कंवर, मोहम्मद आमीर खान, मनीषा अवस्थी चौबे, ऋषि वर्मा, संजय कुमार मिरी, अद्रियाना एक्का और मंजू सुर्यवंशी का नाम शामिल है।

उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य शासकीय महाविद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता सुनिश्चित करना है, जिससे शैक्षणिक एवं कार्यालयीन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा तथा संबंधित महाविद्यालयों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण, सेवाएं हुईं नियमित

उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनकी सेवाओं को नियमित माना गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत निर्धारित 2 से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान उनके कार्य, आचरण एवं दायित्व निर्वहन का मूल्यांकन सक्षम समिति द्वारा किया गया। मूल्यांकन में संतोषजनक पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। चतुर्थ श्रेणी के जिन कर्मचारियों परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है उनमें संजय कुमार शर्मा,अमित कुमार, संदीप वाल्मिक और दिनेश कुमार निषाद का नाम शामिल है।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस निर्णय से महाविद्यालयीन प्रशासन को मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा एवं संबंधित महाविद्यालयों तथा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story