Begin typing your search above and press return to search.

अफसरों का कमाल: प्रशासन ने रेत खनन करने वालों को छोड़ा, वाहनों को पकड़ा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश हैं कि खनिज का अवैध खनन रोका जाए। छत्तीसगढ़ के एक जिले में खनिज के अवैध खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, केवल अवैध परिवहन का मामला बना कर माफिया को हाथ तक नहीं लगाया गया।

अफसरों का कमाल: प्रशासन ने रेत खनन करने वालों को छोड़ा, वाहनों को पकड़ा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

सक्ती। 11 मार्च 2026|जिले में खनिज के अवैध व्यापार को रोकने के लिए कार्रवाई तो की जा रही है, मगर आधी- अधूरी। खनिज अमला उन लोगों तक ही पहुंच रहा है, जो ट्रैक्टर या ट्रक चला रहे हैं। इन पर अवैध परिवहन का केस बनाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में रेत का अवैध खनन करने वाले या अवैध रूप से ईंट बनाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सक्ती में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने खनिज विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने जांच कर कार्रवाई की है और सभी प्रकरण अवैध परिवहन के बना दिए गए। खनि निरीक्षक टुमेश ध्रुव और खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों में जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में कार्रवाई की गई। खनिज विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जैजैपुर में ईंट के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण, हसौद में रेत के अवैध परिवहन के 2 प्रकरण, बिर्रा में ईंट के अवैध परिवहन का 1 प्रकरण, रेत का 1 प्रकरण तथा बोल्डर का 1 प्रकरण और बाराद्वार में अवैध रेत परिवहन के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया है।

जब्त वाहनों को संबंधित थाना जैजैपुर, हसौद, बिर्रा तथा बाराद्वार में रखा गया है। रेत का अवैध खनन कहां किया गया और खनन करने वाले पर क्या कार्रवाई की गई, इस पर खनिज अमला चुप है। इसी तरह ईंट और बोल्डर ले जाते वाहन भी पकड़े गए हैं। खनिज के उड़न दस्ते ने गाडि़यों को थानों में खड़ा कर दिया है और जुर्माने की कार्रवाई के बाद ये सभी गाडि़यां छोड़ दी जाएंगी। इसके बाद यह गारंटी नहीं कि इन वाहनों का उपयोग फिर से अवैध खनिज परिवहन में नहीं किया जाएगा। साथ ही वाहनों के चालकों से बयान लेकर अवैध खनन करने वाले माफिया तक पहुंचने का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story