Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बिहान योजना में फर्जीवाड़ा: 28 लाख का घोटाला आया सामने, बिना जानकारी बैंक अकाउंट से निकाला 21.40 लाख रुपये....

CG News: उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में केंद्र सरकारी अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

CG News: बिहान योजना में फर्जीवाड़ा: 28 लाख का घोटाला आया सामने, बिना जानकारी बैंक अकाउंट से निकाला 21.40 लाख रुपये....
X
By Radhakishan Sharma

CG News: सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में केंद्र सरकारी अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। PRP ने योजना के संचालन से जुड़े संगठनों के आंखों में धूल झोंकते हुए बैंक अकाउंट से गुपचुप तरीके से 21.40 लाख रुपये का आहरण कर लिया है। वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद भी फर्जीवाड़ा में शामिल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि गड़बड़ी में शामिल कर्मचारी को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है।

योजना फर्जीवाड़ा से जुड़े इस मामले को तकरीबन ढाई साल हो रहे हैं। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई ना होने और अब तक अपने पद पर बने रहने के चलते फर्जीवाड़े की रकम में और भी बढ़ोतरी हो गई होगी। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई ना होने के कारण इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। लिखे पत्र में बताया है कि जिला सरगुजा, विकासखंड अंबिकापुर, अंतर्गत वनदेवी आजीविका संगठन, मॅड्राकला, NRLM योजना में काम कर रही PRP जसवंती एक्का द्वारा तकरीबन 28 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है।

जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि, कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई

शिकायत में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि गबन के मामले में जांच समिति द्वारा जांच भी की जा चुकी है। जांच रिपोर्ट में संबंधित PRP के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता स्पष्ट रूप से प्रमाणिक पाई गई है। जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद भी आजतलक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। गड़बड़ी को अंजाम देने वाली PRP अब भी अपने पद पर कार्यरत है।



पदस्थापना किया बड़ा खेला

शिकायत में इस बात का भी खुलासा किया है कि नियमानुसार PRP की पदस्थापना निवास स्थान में नहीं किया जाता। निवास स्थान से दूर के गांव में पदस्थापना दी जाती है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों ने नियमों का खुलतौर पर उल्लंघन किया है। गड़बड़ी करने वाली पीआरपी को उसके निवास स्थान में पदस्थ किया गया है। NRLM के जिले के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख दिया है। शिकायकतकर्ता ने फर्जीवाड़ा करने वाली कर्मचारी के कामकाज के अलावा संबंधित संकुल में संचालित सभी परियोजना पूर्व और वर्तमान में सभी की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाली और जांच में दोषी पाई गई पीआरपी जसवंती एक्का के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जनपद पंचायत ने रिकवरी नोटिस जारी कर फाइल किया बंद

जनपद पंचायत अंबिकापुर विकासखंड परियाोजना प्रबंधक ने पीआरपी जशवंती एक्का, संकुल मेण्ड्राकला को वित्तीय अनियमितता एवं कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में नोटिस जारी किया था। जारी नोटिस में लिखा है, विषयान्तर्गत लेख है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बिकापुर के संकुल वन देवी आजीविका क्लस्टर संघ के इंदिरा गाँधी ग्राम संगठन केराकछार से जशवंती एक्का द्वारा 21.40 लाख रूपये व्यक्तिगत रूप से ग्राम संगठन के खाते से आहरित किया गया है, जो संगठन के नियम के विरूद्ध पाया गया है, जो अपने पद का दुरूपयोग एवं धोर वित्तीय अनियमितता का घोतक है। इस संबंध में समय-समय पर जिला कार्यालय एवं विकासखण्ड कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण एवं समझाइश दिये जाने उपरांत भी आपके द्वारा लगातार वित्तीय अनियमितता किया गया।अतः आपको आदेशित किया जाता है कि 10 दिवस के भीतर चार किस्तों में समस्त उक्त राशि ग्राम संगठन में वापस कर पावती इस कार्यालय को उपलब्ध करायें। दिये गये समय सीमा में आपके द्वारा राशि का भुगतान नहीं करने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगीख् जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story