CG में व्यापारी की कार से 8 लाख रुपये पार, कार से पार कर दिया रुपयों से भरा बैग, CCTV में नजर आया दो बाइक सवार आरोपी
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संभाग की सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार में एक व्यापारी उठाईगीरी का शिकार हो गया। कार से आठ लाख रुपये से भरे बैग को पार कर दिया। CCTV में बाइक सवार दो आरोप नजर आ रहे हैं। बहरहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।

इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर। 8 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संभाग की सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार में एक व्यापारी उठाईगीरी का शिकार हो गया। कार से आठ लाख रुपये से भरे बैग को पार कर दिया। CCTV में बाइक सवार दो आरोप नजर आ रहे हैं। बहरहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर थोड मंडी व्यापार विहार में अजय अग्रवाल की छोटी पार्किंग के पास हरे कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से थोक अनाज की दुकान है। अजय शनिवार रात करीब 8.30 बजे दिन भर के लेनदेन के बाद दुकान के गल्ले में रखे 8 लाख रुपए निकाले उसे बैग में डालकर कार में रखा। कार दुकान के पास ही खड़ी थी और गाड़ी लॉक नहीं थी। इसके बाद संचालक बेटे व कर्मचारियों से दुकान बंद करवाने लगे। कर्मचारी ने शटर गिराकर ताला लगाया। कार का दरवाजा खोलकर सीट पर रखे बैग को देखा तो रुपयों से भरा बैग नहीं दिखा। किसी ने रुपयों से भरा बैग कार से पार कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे
की जांच की गई तो इसमें टोपी पहने एक युवक नजर आया। वह कार की दूसरी ओर से आकर पीछे का दरवाजा खोला और बैग लेकर भाग निकला। बैग लेकर बाइक में भागते हुए दोनों उठाईगीर कैमरे में नजर आए। पुलिस ने पास के एक अन्य संस्थान का कैमरा देखा तो एक युवक कुछ दूर बाइक में खड़ा नजर आया और बैग लेकर जाने वाला उसमें बैठ गया। दोनों वहां से भाग निकले। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज देखकर दोनों किस दिशा में भाग खड़े पतासाजी कर रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने शहर के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच शुरू की। उठाईगीरों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस रेलवे स्टेशन, उसलापुर, बस स्टैंड, मस्तूरी, चकरभाठा, हिरी, सकरी, तोरवा, लालखदान सहित अन्य स्थानों पर नाकेबंदी कर आने-जाने वालों की तलाश कर रही है।
