Begin typing your search above and press return to search.

CG में सड़कों पर सफर अब महंगा: 1 अप्रैल से NHAI की नई दरें लागू होंगी, पढ़िए टोल प्लाजा में कितने रुपये की होगी बढ़ोतरी

CG News, Toll Plaza: CG में सफर होगा महंगा...टोल-प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी:एनुअल पास में 75 रुपए ज्यादा लगेंगे, 1 अप्रैल से लागू होंगी NHAI की नई दरें लागू हो रही है। टोल प्लाजा में अब पांच रुपये ज्यादा का भुगतान करना पड़ेगा। वार्षिक पास धारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

CG में सड़कों पर सफर अब महंगा: 1 अप्रैल से NHAI की नई दरें लागू होंगी, पढ़िए टोल प्लाजा में कितने रुपये की होगी बढ़ोतरी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 30 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ में सफर होगा महंगा...टोल-प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी:एनुअल पास में 75 रुपए ज्यादा लगेंगे, 1अप्रैल से लागू होंगी NHAI की नई दरें लागू हो रही है। टोल प्लाजा में अब पांच रुपये ज्यादा का भुगतान करना पड़ेगा। वार्षिक पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। राहत की बात ये, स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट फिलहाल मिलती रहेगी।

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया NHAI ने छत्तीसगढ़ से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

अब 1 अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सालाना पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी है। बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से अधिक वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले वाहन वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 से 20 रुपए ज्यादा शुल्क देना होगा

​NHAI द्वारा नोटिफिकेशन में 5 से 10 प्रतिशत शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए होगी। रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।

NHAI ने कार चालकों के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

ऐसे तय होता है टोल रेट

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स WPI के आधार पर तय की जाती हैं। साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर तय की जाती है। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी अधिक लगता है।

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तब नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।

कैश पर बैन, फास्टैग से होगा भुगतान

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को बैन कर दिया है। जिन वाहनों में फास्टैग एक्टिव नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया है कि सड़क रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि की गई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story