Begin typing your search above and press return to search.

पासपोर्ट ऑफिस का पता-ठिकाना बदलने जा रहा, रायपुर के तेलीबांधा में इस जगह होगा शिफ्ट, अपाइंटमेंट वाले अब ये करें...

रायपुर के पासपोर्ट कार्यालय का पता-ठिकाना बदल गया है। पासपोर्ट अधिकारियों ने आग्रह किया है कि 6 अप्रैल से नए पते पर संपर्क करें। खासकर, जिन्होंने 6 अप्रैल 2026 या उसके बाद का अपाइंटमेंट लिया है।

पासपोर्ट ऑफिस का पता-ठिकाना बदलने जा रहा, रायपुर के तेलीबांधा में इस जगह होगा शिफ्ट, अपाइंटमेंट वाले अब ये करें...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

रायपुर।30 मार्च 2026| रायपुर का पासपोर्ट का कार्यालय का पता अब बदल रहा है। छह अप्रैल से पासपोर्ट कार्यालय नए भवन में चला जाएगा। 6 अप्रैल 2026 से पासपोर्ट से संबंधित सारे कार्य अब नई जगह पर स्थित कार्यालय में होगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतगर्त राजधानी रायपुर में श्याम प्लाजा, पुराने बस स्टैंड पंडरी में पासपोर्ट आफिस हैं। इसी आफिस से पासपोर्ट बनाए जाते हैं। जिन्हें आनलाईन अपाइंटमेंट मिलता है, वे पंडरी आफिस में उपस्थिति देकर पासपोर्ट बनवाते थे।

मगर छह अप्रैल से श्यामा प्लाजा, पंडरी का पासपोर्ट कार्यालय रायपुर के तेलीबांधा में शिफ्ट किया जा रहा है। नए पासपोर्ट आफिस का पता होगा...वन हाई स्ट्रीट, सेकेंड फ्लोर, तेलीबांध मेन रोड, रायपुर।

पासपोर्ट अधिकारियों ने एनपीजी ने बताया कि सभी आवेदक जिन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र पंडरी से 6 अप्रैल या उसके बाद का अपाइंटमेंट लिया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने आवेदन रसीद के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर नए पासपोर्ट केंद्र पहुंचे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story