Begin typing your search above and press return to search.

शहर में नो एंट्री: रिंग रोड के जरिये बसें जाएंगी नए बस टर्मिनल..पंडरी बस स्टैंड आज रात के बाद हो जाएगा इतिहास

शहर में नो एंट्री:  रिंग रोड के जरिये बसें जाएंगी नए बस टर्मिनल..पंडरी बस स्टैंड आज रात के बाद हो जाएगा इतिहास
X
By NPG News

रायपुर,14 नवंबर 2021। राजधानी का पंडरी बस स्टैंड रात के बाद इतिहास हो जाएगा। कल तड़के से हर बसों को भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड में पहुँचना होगा। प्रशासन के आदेश के बाद तड़के से राजधानी पुलिस तैनात रहेंगी और राजधानी आने वाली बसों को बाजरिया रिंग रोड नए बस स्टैंड डायवर्ट करेगी।

कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया-

*"राजधानी में बसों के प्रवेश के पाँच मुख्य रास्ते हैं, टाटीबंध, पचपेडी नाका,तेलीबांधा, विधानसभा और भनपुरी। इन सभी जगहों पर सुबह पाँच बजे से बल लगा रहेगा जो डायवर्ट कर के आईएसबीटी भेजेगा। इसके अलावा पंडरी में भी बल रहेगा। पुलिस आईएसबीटी में भी मौजूद रहेंगी क्योंकि पहला दिन है"*

नए बस स्टैंड को लेकर कुछ बस मालिकों में विरोध है लेकिन प्रशासन की कड़ाई इस कदर सख़्त है कि कोई विरोध या असहमति असर नही दिखा पाएगी।

Next Story