Begin typing your search above and press return to search.

लुटेरों का बढ़ा साहस, चलती कार को रोक कर लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने घेरा तो भागे

CG Crime News: लुटेरे आजकल चलती गाडि़यों को जबरन रोक कर लूट का प्रयास करने लगे हैं। जंगल के सुनसान रास्ते का फायदा उठाने की लुटेरों की कोशिश को ग्रामीणों ने विफल कर दिया।

लुटेरों का बढ़ा साहस, चलती कार को रोक कर लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने घेरा तो भागे
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।2 अप्रैल 2026| जिले में एक बड़ी वारदात होते- होते रह गई। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की चुस्ती के कारण लूटपाट नहीं हो सका, आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही दबोच लिया गया। कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि कोटा थाना के चौकी बेलगहना क्षेत्र में बिना बाइक पर सवार दो धारदार हथियारबंद लुटेरों ने एक कार को रोकने की कोशिश की। घटना एक अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे की है। पीडि़त हरिल साय टोप्पो ने बताया कि वह नीलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की के साथ कार से विचारपुर लौट रहे थे। एक मरीज को लेकर अस्पताल गए थे। इसी बीच जंगल के रास्ते में बेलगहना-कोनचरा रोड पर सुनसान देख कर बीच में बाइक सवार दो युवकों ने चाकू दिखाया और रुकने का इशारा किया। इस पर खतरा भांप कर कार चालक ने कार रोका नहीं और तेजी से आगे बढ़ा दिया। इसके बाद भी लुटेरे रुके नहीं और कार के पीछा करते हुए सात किमी आगे तक पहुंच गए। उस वक्त कार ग्राम विचारपुर पहुंच चुकी थी। गांव पहुंच कर कार रुकी तब भी लुटेरों ने देाबारा लूट का प्रयास किया। शोर और गहमागमी देख कर आसपास मौजूद ग्रामीण सक्रिय हो गए और लुटेरों को घेरने का प्रयास किया। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव क बीच लुटेरे भाग गए, मगर अपनी बाइक नहीं ले जा सके। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी और सुराग मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


खंजर लेकर चल रहे थे लुटेरे

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों सिद्धांत उर्फ राज पांडेय निवासी गंगानगर बेलगना और राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनी निवासी ग्राम करवा से एक खंजरनुमा चाकू, एक फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार सिद्धांत अपराधी प्रवृत्ति का है और कई गंभीर केस चल रहे हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story