Begin typing your search above and press return to search.

मौत भी अजब गजब: स्कूटी से गिरे मासूम की गई जान, टब में मुंह डूबा तो युवक चल बसा

मौत आने का बहाना चाहिए। एक स्कूटी के फिसल जाने से तीन साल के मासूम ने दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की मौत टब में मुंह डूब जाने से हो गई।

ambikapur news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

अंबिकापुर। शहर में दो हैरत और दर्दभरी खबरें आयी हैं। दोनों की घटनाओं ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। तीन साल का बच्चा अपने माता- पिता के साथ स्कूटी पर जा रहा था, उसे क्या पता कि यह उसका आखिरी सफर साबित होने वाला है। शहर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। उसके लिए बिछाई गई गिट्टी पर स्कूटी फिसल गई। इससे माता- पिता को तो सामान्य चोट पहुंची, मगर मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना भटगांव क्षेत्र के ग्राम सलका के दिलेश्वर राजवाड़े के साथ हुई है। वह अपने तीन साल के बेटे लक्ष्य और पत्नी के साथ ग्राम पोड़ी आए हुए थे। वहां से शाम सात बजे वापस लोट रहे थे। इस बीच पोड़ी मोड़ पर सड़क की मरम्मत के लिए गिट्टी बिछाई गई थी, उसी गिट्टी में स्कूटी का पहिया फिसल गई। बच्चे लक्ष्य को ज्यादा चोट लगने पर तत्काल भटगांव अस्पताल लेकर गए, मगर उपचार के दौरान ही उसकी सांस थम गई।

कुछ इसी तरह का चौंकाने वाला मामला शहर में ही सत्तीपारा से सामने आया है। सत्तीपारा करबला रोड निवासी विशाल मानिकपुरी की उम्र 25 साल है। वह बीती रात शराब पीकर घर आया था और रात में भोजन भी नहीं किया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह गुरुवार की सुबह उठा और वॉशरुम गया। वहां से बहुत देर तक वापस नहीं आने पर बहन नंदिनी दास को संदेह हुआ। वह वॉशरुम में गई तो देखा कि युवक विशाल का मुंह पानी से भरे टब में डूबा हुआ है। बहन के शोर मचाने पर परिजन भी तत्काल पहुंचे और किसी तरह युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story