CG में रिटायर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी से 20 लाख की धोखाधड़ी, ग्रेज्युटी की राशि संविदा कर्मी ने अपने खाते में करा ली जमा...

CG में रिटायर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी से 20 लाख की धोखाधड़ी, ग्रेज्युटी की राशि संविदा कर्मी ने अपने खाते में करा ली जमा...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिटायर कर्मचारियों के बैंक खाते में ग्रेज्युटी की राशि जमा कराने के बाद संविदा कर्मचारी जिस पर यह जिम्मेदारी विभाग ने दी थी, अपने बैंक अकाउंट में जमा करा लिया था। फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कोरबा।10 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिटायर बिजली कर्मचारियों के ग्रेज्युटी में बड़ा घोटाला सामने आया है। रिटायर कर्मचारियों के बैंक खाते में ग्रेज्युटी की राशि जमा कराने के बाद संविदा कर्मचारी जिस पर यह जिम्मेदारी विभाग ने दी थी, अपने बैंक अकाउंट में जमा करा लिया था। गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है। इधर विभाग ने भी इस फर्जीवाड़े की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिटायर के साथ ही नौकरी कर रहे बिजली कर्मचारी के बैंक खाते में ग्रेज्युटी की राशि जमा कराने के बजाय संविदा कर्मचारी ने अपने बैंक खाते में 20 लाख रुपये जमा करा लिया। पुलिस ने संविदा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर विभाग ने भी अपने स्तर पर पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़िए क्या है मामला?

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में गबन का मामला सामने आया है। तुलसी नगर सब स्टेशन कार्यालय में पदस्थ संविदा कर्मी हरीश कुमार पर आरोप है, उसने कार्यपालन अभियंता ईई (डी) से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराए और बाद में चेक में अपना खाता नंबर भरकर रकम अपने खाते में जमा करा ली। इस तरह राशि संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय सीधे आरोपी के खाते में जमा हो रहा था।

पढ़िए कैसे पकड़ में आई गड़बड़ी

प्रारंभिक जांच के दौरान एक के बाद एक 6 रिटायर कर्मचारियों से 20 लाख 58, 788 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला उस वक्त खुला जब एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते में ग्रेच्युटी की राशि जमा नहीं हुई और उसने कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद जब बैंक का स्टेटस चेक किया गया तब पता चला, ग्रेज्युटी की राशि संविदा कर्मी के खाते में चली गई है। जांच आगे बढ़ी तो इसी तरह की और गड़बड़ियां सामने आती गई। मामला गंभीर होने पर प्रकरण को कोतवाली थाना के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और निलंबन के साथ बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है।

आरोपी ने EE पर लगाया आरोप

इधर संविदा कर्मी ने अपने बचाव में दावा किया है, उसने यह काम कार्यपालन अभियंता ईई (डी) के कहने पर किया। उसने इस संबंध में कंपनी के मुख्यालय रायपुर को पत्र भेजकर अपनी बात रखी है। हालांकि विभागीय अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गड़बड़ी में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे प्रकरण का सच सामने आ सके।

Tags

Next Story