Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, अगले तीन दिन मौसम रहेगा ड्राई, फिर बढ़ेगा पारा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद फिर पारा बढ़ेगा, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा...

CG Me Aaj Ka Mausam
X

सोर्स-इंटरनेट, एडिट- npg.news 

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ का तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने अभी मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

जल्द हो सकती है ठंड की विदाई

मौसम विभाग (IMD) की माने, तो अगले तीन दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी जरुर देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश का मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और आगे भी यही स्थिति रहेगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ से ठंड की विदाई हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रा रोड- न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस

ठंड से बचने के उपाय

  • पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने।
  • नियमित गर्म पेय का सेवन करें।
  • जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
  • वाहन सावधानी से चलाए।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story