CG में बुलडोजर एक्शन: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया फार्म हाउस, 90 एकड़ पर 135 लोगों कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के अलावा घर बना लिया था। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। 90 एकड़ जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाा। 135 लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया था।

इमेज सोर्स- NPG News
कोरबा। 23 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ के काेरबा में करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के अलावा घर बना लिया था। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। 90 एकड़ जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर चला । 135 लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया था।
छत्तीसगढ़ कोरबा के दर्री इलाके में सोमवार सुबह जिला, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने 90 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की। केसी जैन मार्ग पर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया।
135 लोगों ने किया था कब्जा, नोटिस के बाद भी नहीं छोड़ रहे थे सरकारी जमीन
90 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। कटघोरा एसडीएम ने शासकीय भूखंड को छोड़ने के लिए 135 लोगों को नोटिस जारी किया था, नोटिस के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। बेशकीमती सरकारी जमीन पर फार्म हाउस, पक्का मकान सहित अन्य निर्माण कर लोगों ने कब्जा कर लिया था। कुछ लोगों ने 60 से 70 डेसिमल तक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था।
बुलडोजर के जरिए ढहाया पक्का मकान
पक्के मकानों और बाउंडीवॉल को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने 4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। पक्के निर्माण कार्य को बुलडोजर के जरिए नेस्तनाबूत कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन से विमल पाठक, नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। बेदखली की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी भी रही।
