Begin typing your search above and press return to search.

Bijapur News: बीजापुर में 55 मकानों पर चला बुलडोजर, पीड़ित परिवारों का छलका दर्द, बोले- गांव जाएंगे तो नक्सली मार डालेंगे

55 Makano Par Chala Bulldozer: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां प्रशासन ने 55 मकानों को अवैध अतिक्रमण बताते हुए उसपर बुलडोजर चला दिया (55 Makano Par Chala Bulldozer), जिसमे DRG दंपत्ती और नक्सल पीड़ित परिवार के घर भी शामिल थे। सिर के ऊपर छत नहीं होने की वजह से पीड़ित परिवारों ने कड़ाके की ठंड में पॉलिथीन का टेंट बनाकर रात गुजारी।

Bijapur News: बीजापुर में 55 मकानों पर चला बुलडोजर, पीड़ित परिवारों का छलका दर्द, बोले- गांव जाएंगे तो नक्सली मार डालेंगे
X

npg.news  

By Chitrsen Sahu

55 Makano Par Chala Bulldozer: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां प्रशासन ने 55 मकानों को अवैध अतिक्रमण बताते हुए उसपर बुलडोजर चला दिया (55 Makano Par Chala Bulldozer), जिसमे DRG दंपती और नक्सल पीड़ित परिवार के घर भी शामिल थे। सिर के ऊपर छत नहीं होने की वजह से पीड़ित परिवारों ने कड़ाके की ठंड में पॉलिथीन का टेंट बनाकर रात गुजारी।

55 मकानों पर चला नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर

नया बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा में 55 परिवारों को खुले आसमान के नीचे पॉलिथीन का टेंट बनाकर रात गुजारने को तब मजबूर होना पड़ा, जब नगर प्रशासन की टीम ने उनके मकानों को अवैध अतिक्रमण बता दिया और उसपर बुलडोजर चला दिया। इन मकानों में DRG दंपती और नक्सल पीड़ित परिवार के घर भी शामिल थे, जो अब नक्सलियों के कारण गांव लौटने से डर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने कहा- गांव जाएंगे तो नक्सली मार डालेंगे

वहीं चट्टानपारा में रहने वालों ने बताया कि वे कई सालों पहले नक्सल हिंसा से परेशान होकर गांव से शहर आए थे और झोपड़ी के साथ कच्चे मकान बनाकर यहां रह रहे थे। घर के टूटने से अब वो रोड पर आ गए हैं और वापस गांव जाएंगे तो नक्सली उन्हें मार डालेंगे। नगर प्रशासन ने जिन मकानों को तोड़ा है, उसमें DRG दंपती का मकान भी शामिल है। DRG की पत्नी का कहना है कि उसके सिर से छत छिन गया है गांव में भी घर नहीं है जाएं तो कहां जाएं।

कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

इस मामले में नगर पालिका परिषद बीजापुर के CMO का कहना है कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है, बल्कि पिछले दो सालों से मकानों को हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे थे। 22 दिसंबर 2025 को आखिरी नोटिस दिया गया था। वहीं जब लोगों ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया, तो 16 जनवरी को 55 मकानों को बुलडोजर के सहारे हटाया गया।

शांती नगर के 20 और मकानों पर चलेगा बुलडोजर

इसी के साथ ही नगर पालिका का कहना है कि यह कार्रवाई अभी यहीं नहीं रूकेगी। इसके बाद दूसरे चरण में शांती नगर के 20 अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को बुलडोजर के सहारे से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई नोटिस के बाद भी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर की जाएगी।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story