Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: CG के प्राइवेट हॉस्पिटलों को फर्जी कॉल, स्वास्थ सचिव ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

CG News: सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कटारिया ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर विभाग के नाम से छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने कहा....

बड़ी खबर: CG के प्राइवेट हॉस्पिटलों को फर्जी कॉल, स्वास्थ सचिव ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।1 अप्रैल 2026| सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कटारिया ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर विभाग के नाम से छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने कहा है। पत्र में लिखा है, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम पर फर्जी कॉल कर धन उगाही की शिकायत प्राइवेट हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा की गई है।

हेल्थ सिकरेट्री ने पुलिस कमिश्नर को पत्र में ये लिखा

सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निजी स्थापना के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति, जो स्वयं को "अजय अग्रवाल" बताता है (मोबाइल नंबर 9336118197 एवं 7652094640), द्वारा राज्य के विभिन्न अस्पताल संचालकों को फोन कर उनके अस्पताल के विरुद्ध कथित शिकायत का हवाला देते हुए उसे समाप्त कराने के नाम पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही. अप्रत्यक्ष रूप से धनराशि की मांग की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों को मंत्रालय बुलाकर भ्रमित भी किया जा रहा है।

फर्जी कॉल करने वाला विभाग का कर्मचारी नहीं

इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय अथवा मेरे निजी स्थापना में उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि संबंधित अज्ञात व्यक्ति मेरे नाम एवं पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है, साथ ही इस प्रकार की गतिविधियों से विभाग एवं मेरी व्यक्तिगत छवि को भी क्षति पहुँचाई जा रही है।



इन अस्पतालों से उगाही की कोशिश

उक्त प्रकरण के संदर्भ में आज डॉ. मनोज पोपटनी, संचालक, ए.एम. हॉस्पिटल, चरौदा (भिलाई) एवं डॉ. ओम प्रकाश कराडे, संचालक, गंगोत्री अस्पताल, आर्य नगर (दुर्ग) द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, एस. आर. अस्पताल, भिलाई: आर.बी. अस्पताल, बिलासपुरः तथा हाईटेक अस्पताल द्वारा भी इसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित एवं व्यापक स्तर पर किया जा रहा धोखाधड़ी का मामला है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल जांच प्रारंभ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी संबंधित संस्थानों को आवश्यक सतर्कता एवं जागरूकता संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने का कष्ट करें।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story