Begin typing your search above and press return to search.

शर्मनाक घटना: महिला ने बालक के साथ किया रेप, सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, होटल बुलाकर की घिनौनी हरकत...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए बालक से दोस्ती कर ली, बहला-फुसलाकर होटल बुलाया और दुष्कर्म किया। बालक की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शर्मनाक घटना: महिला ने बालक के साथ किया रेप, सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, होटल बुलाकर की घिनौनी हरकत...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

कवर्धा।3 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के कबीरधाम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए बालक से दोस्ती कर ली, बहला-फुसलाकर होटल बुलाया और दुष्कर्म किया। बालक की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, चौंके बिना नहीं रह सके। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और यह सिलसिला मुलाकात तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने इस दौरान बालक के विश्वास का फायदा उठाया और उसे अपने प्रभाव में ले लिया। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने कथित रूप से भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया, महिला के धमकाने और इस तरह की घटना से वह काफी डर गया था।

कुछ दिनों बाद नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। पीड़ित बालक को थाने लेकर परिजनों ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर महिला को जेल भेज दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story