गजब का फ्रॉड, मोबाइल के स्क्रीनशॉट पर दिखाता था फर्जी पेमेंट, 17 लाख 84 हजार रुपये का किया फर्जीवाड़ा, व्यवसायी के बैंक अकाउंट में नहीं आई फूटी कौड़ी
एक किराना व्यापारी ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर व्यापार विहार के थोक व्यवसायी को 17 लाख 84 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। थोक व्यवसायी द्वारा उसकी डिमांड पर सामान भेजता रहा, इसके एवज में दुकानदार पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजता रहा।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 4 अप्रैल 2026|अपनी तरह का एक अनोखा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक किराना व्यापारी ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर व्यापार विहार के थोक व्यवसायी को 17 लाख 84 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। थोक व्यवसायी द्वारा उसकी डिमांड पर सामान भेजता रहा, इसके एवज में दुकानदार पेमेंट का स्क्रीन शाॅट भेजता रहा। व्यवसायी भरोसे में सामान देता रहा। जब बैंक अकाउंट का स्टेटस देखा तब पता चला 17 लाख 84 हजार रुपये में से एक रुपये अकाउंट में जमा नहीं हुआ है। धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद थोक व्यवसायी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले किराना दुकानदार के खिलाफ एफआईआर कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पढ़िए क्या है मामला
थोक व्यवसायी संदीप अग्रहरि ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है, उसका व्यापार विहार बिलासपुर में आनाज का थोक व्यापार है। आरोपी राजेन्द्र खाण्डेकर अक्षांश किराना भंडार भटगांव जिला सारगंढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कई बार अनाज उसके पते पर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया। आरोपी ने अपने मोबाइल पर सामान का आर्डर एवं भुगतान का स्क्रीन शॉट संदीप अग्रहरि के मोबाइल पर भेजा जा रहा था।
संदीप ने अपनी शिकायत में बताया, अलग-अलग तिथियों में कुल 17, 84 हजार रुपये का माल राजेंद्र खांंडेकर को भेजा गया है। राजेंद्र ने अनाज खरीदने के बाद भुगतान की राशि का केवल स्क्रीन शॉट फर्जी तरीके से तैयार कर प्रार्थी को भेजा जा रहा था। आरोपी दुकानदार राजेंद्र खांडेकर द्वारा दिये गये स्क्रीन शॉट के अनुसार व्यवसायी संदीप अग्रहरि के बैंक खाते में एक भी रूपये बीते 5 महीने से जमा नहीं हुआ है।
अक्षांश किराना भंडार भटगाव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संचालक राजेन्द्र खाण्डेकर के नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 1 7 लाख 84 हजार रुपये का घोखाधड़ी किया है। व्यवसायी की रिपोर्ट पर आरोपी दुकान संचालक राजेंद्र खांडेकर के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने बीएनएस की धारा धारा - 318(4)338, 339,340(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
SSP के निर्देश पर बनी टीम
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार करने टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस)के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी क़े कब्जे से एक मोबाइल, एक लेपटॉप, तीन कट्टी राहर दाल ,चार कट्टी गेहूं और 74 कट्टी चावल की जब्ती बनाई है।
