Begin typing your search above and press return to search.

मौत का खेल: 11 माह का मासूम बाल्टी में डूबा, मछली के जाल में निकला बच्चे का शव

छत्तीसगढ़ में एक शहर में फिर से दर्दनाक हादसा हो गया है। दो दिन पहले ही एक मासूम की स्कूटी फिसल जाने से जान चली गई थी, अब 11 माह का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। दूसरी घटना में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में एक बच्चे का शव फंस गया।

मौत का खेल: 11 माह का मासूम बाल्टी में डूबा, मछली के जाल में निकला बच्चे का शव
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Anjali Vaishnav

अंबिकापुर। 4 अप्रैल 2026|शहर में सुबह- सुबह बहुत ही बुरी और दर्दनाक खबर आयी। लक्ष्मीपुर नामक इलाके में माता और पिता के बीच में सो रहा 11 माह का मासूम आज तड़के बिस्तर से गायब मिला। बच्चे को न देख कर मां हड़बड़ा गई। मां ने आनन- फानन में घर के अंदर खोजबीन की तो वह मासूम पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरा मिला, उसके पैर ऊपर की ओर थे। यह देख कर मां चीख पड़ी, पिता भी उठ गए। कोहराम के बीच तत्काल बच्चे को परिजन मेडिकल अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बुरी खबर दी, मासूम दम तोड़ चुका था।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर के ग्राम झिरमिट्टी का मूल निवासी दीपक तिर्की लक्ष्मीपुर के पीतांबर पेट्रोल पंप के पास ही किराऐ के मकान में रहता था। वह गुगली ढाबे में चौकीदार है। दो अप्रैल को ड्यूटी कर रात लगभग ढाई बजे घर लोटा था। उस वक्त उसका 11 माह का बेटा अंश आवाज सुन कर नींद से उठ गया था। पिता- पुत्र करीब आधे घंटे तक साथ रहे। इसके बाद पिता ने बिस्तर में बेटे को बीच में सुला दिया। उधर सुबह लगभग चार बजे मां सुनीता जागी तो पाया कि बीच में सोया बेटा अंश गायब है। वह हैरान रह गई। तत्काल बिस्तर से उतर कर बेटे को खोजी तो वह पानी से भरी बाल्टी में गिरा मिला।

इधर जाल में निकला शव

दूसरी ओर लखनपुर से भी बहुत हैरान कर देने वाली खबर आयी है। वहां नरकालो बांध में शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका जा रहा था। एक जाल खींचने पर भारी हो गया, किसी तरह जाल को बाहर निकाला गया तो उसमें एक बच्चे का शव मिला। इसके बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि नहाने के लिए उतरा बालक डूब गया होगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम मांजा धवईिटकरा के जमादार सारथी अपने बेटे आकाश के साथ मवेशियों को लेने बाहर निकला था। उसी वक्त आकाश वहां नहीं रुक कर कहा कि वह घर लोट रहा है। पिता घर लौटा तो पता चला कि बेटा घर ही नहीं आया है। दूसरी ओर बांध में फेंके गए जाल में इसी आकाश का शव बाहर गा गया, तो ग्रामीण चौंक पड़े। भीड़ और किसी का शव मिलने की सूचना पर जमादार सारथी भी घटना स्थल पर पहुंचा तो उसे बांध के बाहर ही अपने बेटे के कपड़े दिख गए, जो संभवत: नहाने से पहले उसने उतारे थे। यह देख कर पिता सहम गया और आगे बढ़ा तो उसके ही बेटे का शव सामने था। बिलखते पिता को देख कर हर किसी की आंख नम हो गई।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story