50 करोड़ की ठगी: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को दिया अंजाम, तीन प्रतिशत मासिक ब्याज का दिया झांसा

50 करोड़ की ठगी: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को दिया अंजाम, तीन प्रतिशत मासिक ब्याज का दिया झांसा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर हरिशंकर गुप्ता ने100 से अधिक लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया।

जांजगीर। 13 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर हरिशंकर गुप्ता ने100 से अधिक लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा कर आरोपी ने करीब 50 करोड़ रुपये की रकम जुटाई और फरार हो गया है। पीड़ित निवेशकों ने SP को आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी और राशि दिलाने की मांग की है।

पांडरीकला निवासी हरीशंकर गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जिले के 100 से अधिक लोगों से लगभग 50 करोड़ रुपये की ठगी की है। बताया जा रहा है, आरोपी बीते आठ महीनों से फरार है। हरीशंकर गुप्ता बीते 8-9 वर्षों से चांपा की शांति विहार कॉलोनी में निवास कर रहा था। निवेश करने पर तीन प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में कुछ लोगों को रकम वापस कर भरोसा जीता, इसके बाद लोगों की गाढ़ी कमाई का बड़ाी हिस्सा हड़प कर फरार हो गया।

एजेंटों के जरिए लोगों को देता था झांसा

आरोपी ने 20 से 30 एजेंट तैयार किए थे, जो बाजार से तीन प्रतिशत ब्याज पर पैसा जुटाते थे। इसमें से दो प्रतिशत निवेशकों को देता था, एक प्रतिशत खुद रख लेता था। धीरे-धीरे बड़ी रकम इकट्ठा कर फरार हो गया। एजेंट बाजार से 3 प्रतिशत ब्याज पर रकम उठाते थे, जिसमें से दो प्रतिशत निवेशकों को देते और एक प्रतिशत खुद रखते थे। समय पर ब्याज मिलने के कारण लोगों का भरोसा बढ़ता गया और देखते ही देखते करोड़ों रुपए आरोपी के पास जमा हो गए।

जमीन बेचकर पैसे लौटा रहे हैं एजेंट

शिकायतकर्ता निवेशकों ने बताया, ठगी का शिकार होने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। श्याम भारती फ्यूल्स के संचालक ने 4 करोड़, सुनील सराफ ने डेढ़ करोड़, निरंजन महाराज ने सवा करोड़ और मुकेश साहू ने दो करोड़ रुपये निवेश किए थे। इनके अलावा लव राठौर और जू सोनार जैसे दर्जनों लोगों ने करोड़ों रुपये गंवाए हैं।

थाना प्रभारी चांपा, अशोक वैष्णव ने बताया पीड़ित व्यक्तियों ने शिकायत की है। पीड़ितों और मामले से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags

Next Story