Begin typing your search above and press return to search.

CG High Court Bar Association Election: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक की मांग को लेकर याचिका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार और ये कहा

CG High Court Bar Association Election: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

CG High Court Bar Association Election: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक की मांग को लेकर याचिका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार और ये कहा
X

इमेज सोर्स-  गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

06 फरवरी 2026| बिलासपुर| छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाइग के बाद कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, लिहाजा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने महिला आरक्षण के साथ ही कार्यकारिणी का पद बढ़ाने को चुनौती दी थी।

याचिका में कहा है, बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 15 की थी, जिसे गलत तरीके से बढ़ाकर महिला आरक्षण तय किया गया है। जबकि, प्रशासक को कार्यकारिणी के पदों में वृद्धि करने का अधिकार नहीं है। केवल सामान्य सभा के जरिए ही पद बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है, सामान्य सभा की अनुमति जरुरी है। हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद, चुनावी प्रक्रिया जारी रखने पर उन्होंने आवेदन भी प्रस्तुत किया था, जिसमें चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का कार्यकाल खत्म हो चुका है, जिसके चलते हाई कोर्ट और राज्य अधिवक्ता परिषद ने प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट और राज्य अधिवक्ता परिषद से मार्गदर्शन लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस एनके चंद्रवंशी ने कहा, चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई और मतदान की तारीख के साथ ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हो चुकी है। ऐसे में चुनाव पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

ये हैं चुनावी मैदान पर

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) के लिए दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर भाग्य आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह और रीमा दुबे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

कोषाध्यक्ष पद के लिए हर आशा पूरन सिंह भाटिया, लवकुश कुमार साहू और जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने दावेदारी पेश की। क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद के लिए ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पाण्डे के नाम सामने आए हैं। क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) के लिए प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा और कविता तिवारी दौड़ में हैं। ग्रंथालय सचिव के लिए राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे और आशीष बेक के नामांकन वैध मिले हैं। सह सचिव के लिए समीर सिंह, विजय कुमार साहू और कृपेश जी. प्रसाद केला मैदान में हैं। सह सचिव (महिला) के लिए आस्था शुक्ला और लता नायक के बीच सीधी टक्कर है।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

कार्यकारिणी सदस्य के लिए बंसत कुमार कैर्वत, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डेय, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उइके, त्रिवेणी शंकर साहू, ईश्वरी घृतलहरे, संतोष कुमार पाण्डेय, रेशम लाल जयसवाल, विख्यात अरोरा, अफताबुन निशा, श्रेष्ठा गुप्ता, साक्षी बाली, उज्जवल चौबे, स्वाति अग्रवाल, प्रहलाद और जयप्रकाश तिवारी शामिल हैं। कार्यकारिणी महिला पद के लिए दीप्ति तिवारी और लक्ष्मिन कश्यप के बीच मुकाबला है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story