Begin typing your search above and press return to search.

लॉ स्टूडेंट से 3 साल तक दुष्कर्म: दो बार अर्बाशन, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

CG Crime News: लॉ स्टूडेंट से पहले जान पहचान बढ़ाया, दोस्ती की, बातचीत शुरू की और प्रेम का इजहार किया। दोनों तरफ से रजामंदी के बाद युवक ने लॉ स्टूडेंट युवती को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए।

लॉ स्टूडेंट से 3 साल तक दुष्कर्म: दो बार अर्बाशन, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।09 मार्च 2026| लॉ स्टूडेंट से पहले जान पहचान बढ़ाया, दोस्ती की, फिर बातचीत शुरू की और प्रेम का इजहार किया। दोनों तरफ से रजामंदी के बाद युवक ने लॉ स्टूडेंट युवती को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा उसने तीन साल तक किया। इस दौरान युवती दो बार प्रेग्नेंट भी हुई, युवक ने अर्बाशन करा दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपने से बड़ी उम्र की कॉलेज स्टूडेंट्स से पहले दोस्ती की। इसके बाद उसने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो युवक ने उसका अबॉर्शन करा दिया। युवक ने युवती का एक नहीं दो-दो बार अर्बाशन कराया। अर्बाशन के बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तब युवक मुकर गया। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।



अब जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 साल की युवती लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह बिलासपुर के सरकंडा इलाके में किराए पर रूम लेकर रहती है। वर्ष 2023 में कॉलेज में उसकी पहचान सैदा निवासी गौरव दुबे (21) से हुई थी। जान पहचान धीरे से दोस्ती में बदल गई। दोस्ती के बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। गौरव प्राइवेट जॉब करता है और मंगला की दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहता है।

बातचीत के दौरान युवती को लिया झांसे में और बनाए शारीरिक संबंध

युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान गौरव ने उससे प्यार का इजहार किया। फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और करीब आ गए। वर्ष 2023 में गौरव सरकंडा में उसके किराए के रूम में मिलने आया। इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार शारीरिक संबंध बनाने के के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई। प्रेग्नेंट की जानकारी देते हुए जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने अर्बाशन करा दिया। युवती का आरोप है कि अर्बाशन के बाद युवक ने फिर शारीरिक संबंध बनाए और वह दूसरी मर्तबे प्रेग्नेंट हो गई, तब उसने फिर से अबॉर्शन करा दिया। जब उसने शादी करने के लिए कहा, तब युवक ने इनकार कर दिया।

युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया FIR, आरोपी गिरफ्तार

युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने 7 मार्च को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया । बताया जा रहा है कि युवती अनुसूचित जाति की है, इसलिए पुलिस अब इस मामले में पुलिस आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ेगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story