Begin typing your search above and press return to search.

Balrampur Crime: छत्तीसगढ़ में न्याय मांगने की खौफनाक सजा! आरोपी बॉयफ्रेंड पर FIR कराई.. तो पंचायत ने सुनाया 12 साल के बहिष्कार का फरमान

छत्तीसगढ़ में परिवार को न्याय मांगने की खौफनाक सजा मिली है। आरोपी बॉयफ्रेंड पर FIR कराने पर पंचायत ने 12 साल के बहिष्कार का फरमान सुना दिया है।

Balrampur Crime
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

बलरामपुर 07 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ शिकायत करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पंचायत ने उसे परिवार के साथ समाज से 12 साल के लिए बाहर कर दिया और समाज में वापसी के लिए कई अमानवीय शर्ते भी रख दी। यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, वाड्रफनगर ब्लॉक के बसंतपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। पंचायत ने युवक को झूठे केस में फंसाने के आरोप में पीड़िता और उसके परिवार को समाज से 12 साल के लिए बाहर कर दिया और समाज में वापसी के लिए कई अमानवीय शर्ते भी रखी है। इस मामले में SDM ने कहा कि जांच की जा रही है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, एक ही गांव में रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। 7 महीने की गर्भवती होने के बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पंचायत ने क्या सजा सुनाई ?

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और युवती पर युवक को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद पंचायत ने युवती और उसके परिवार को 12 साल के लिए समाज से बाहर कर दिया। साथ ही समाज में वापसी के लिए शर्ते रखी गई। शर्ते ये है कि गलती मानने पर गांव के लोगों का पैर धोना होगा और उस पानी से नहाना होगा। इसके अलावा पूरे समाज को बकरा भात खिलाना होगा और शराब पार्टी देनी होगी।

अब आगे क्या ?

पंचायत के इस फैसले से नाराज होकर पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत वाड्रफनगर SDM और SDOP से की है। साथ ही मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में वाड्रफनगर SDM नीरनिधि नंदेहा का कहना है कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story