Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: भाजपा नेता की दबंगई: पुजारी भाई के पेट पर मारी लात, घुंसों से की पिटाई, दबंगई के बाद थाने पहुंचकर लिखा दी रिपोर्ट...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने पहले पुजारी भाई की पेट पर लात मारी, इतने से भी मन नहीं भरा तो घुंसों से जमकर पिटाई कर दी। पुजारी के भाई को घायल करने के बाद खुद ही थाने पहुंचा और पीड़ित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

CG Crime News: भाजपा नेता की दबंगई: पुजारी भाई के पेट पर मारी लात, घुंसों से की पिटाई, दबंगई के बाद थाने पहुंचकर लिखा दी रिपोर्ट...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

15 February 2026|दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने पहले पुजारी भाई की पेट पर लात मारी, इतने से भी मन नहीं भरा तो घुंसों से जमकर पिटाई कर दी। पुजारी के भाई को घायल करने के बाद खुद ही थाने पहुंचा और हमले में बुरी तरह घायल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

दुर्ग जिले के नारथा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी के भाई की भाजपा नेता ने लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। ग्राम नारधा से भाजपा के पूर्व जनपद सदस्य चंद्रहाश गोस्वामी ने महायज्ञ का आयोजन कराया है। इसके लिए मंदिर के बाहर लगने वाले दुकानों को पीछे लगाने कहा था। बात नहीं मानने और दुकान नहीं हटाने पर भाजपा नेता ने दबंगई करते हुए पुजारी के भाई को बुरी तरह पीटा। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लात घुंसाें के अलावा वाहन के चक्कों में हवा भरने के लिए पाइप से भी जमकर पिटाई कर दी है। दबंगई करने वाले भाजपा नेता पर ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि महायज्ञ के लिए जमकर चंदा भी किया है। मारपीट और पुजारी के भाई को बुरी तरह घायल करने के बाद जब उसे पता चला कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है,तब खुद को घायल बताते हुए थाने पहुंचकर पीड़ित के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घायल युवक के परिजनों ने भी जनपद सदस्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला ?

जिले के नारथा गांव में स्थित रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित है। 16 फरवरी को भाजपा नेता चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने यहां रुद्र महायज्ञ का आयोजन करवाया है। इसमें बड़े नेताओं को भी बुलाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। दूसरी तरफ मंदिर समिति इस आयोजन के पक्ष में नहीं है। आयोजन के लिए भाजपा नेता ने मंदिर के आसपास नारियल, फूल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों को पीछे लगाने की बात कही थी। इसी परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज की भी दुकान है। पुजारी ने दुकान पीछे करने से इनकार कर दिया। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। 12 फरवरी की रात भाजपा नेता चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर के मुख्य पुजारी के छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी की जमकर पिटाई कर दी।

गांव के सरपंच का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कोई तालमेल नहीं है। सरपंच के अनुसार, पहले यहां इस तरह का आयोजन नहीं होता था। करीब 10 साल पहले एक बार बड़ा आयोजन हुआ था। लेकिन जब से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मंदिर का उल्लेख किया, तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां रोजाना 3 से 4 लोग आते थे, अब 100 से 200 श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं। मंदिर में चढ़ावा भी बढ़ने लगा है। सरपंच का आरोप है कि महायज्ञ आयोजन को लेकर भाजपा नेता ने गांव वालों को किसी तरह शामिल नहीं किया। विवाद की जानकारी पूरे गांव को है।

CSP, दुर्ग सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है, CCTV के आधार पर जांच की गई है। दोनों पक्षों के बीच दुकान हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में आपस में मारपीट भी की गई है। आगे जांच जारी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story