CG Crime News: प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या: विवाद के बीच चाकू से सीने पर किया घातक वार, मौके पर ही हो गई युवक की मौत

CG Crime News: प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या: विवाद के बीच चाकू से सीने पर किया घातक वार, मौके पर ही हो गई युवक की मौत
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच तीसरी को लेकर जमकर विवाद हुआ। नाराज प्रेमिका ने तैश में आकर युवक की हत्या कर दी...

3 February 2026| बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच तीसरी को लेकर जमकर विवाद हुआ। नाराज प्रेमिका ने तैश में आकर युवक के सीने पर चाकू से घातक वार किया। वार इतना घातक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की उसकी प्रेमिका ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। युवक द्वारा युवती के मोबाइल नंबर को ब्लॉक करना और किसी दूसरी लड़की से संबंध होने के शक में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान युवती ने घातक वार कर दिया।

मृतक की पहचान कांता प्रसाद सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो मूलतः रतनपुर के ग्राम कर्रा का निवासी था। कांता प्रसाद बिलासपुर के उसलापुर स्थित एक होटल में काम करता था। शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहता था। मंगलवार सको तकरीबन 11:30 बजे उसकी प्रेमिका रौशनी सूर्यवंशी निवासी झालमला, जो वर्तमान में बिलासपुर के कुदूदंड में रहती है, युवक के शिक्षक कॉलोनी स्थित कमरे में आई थी।

​पुलिस के अनुसार, रौशनी को संदेह था कि कांता प्रसाद का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कमरे के भीतर काफी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि रौशनी ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से कांता प्रसाद के सीने पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद युवक ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर का नजारा देखकर आसपास के लोग भी सहम गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी प्रेमिका रौशनी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Tags

Next Story