CG News: शिफ्टिंग से पहले कमिश्नर कार्यालय में बड़ी चोरी, अफसरों के उड़े होश, पढ़िए चोरों ने क्या-क्या सामान उड़ाया

CG News: शिफ्टिंग से पहले कमिश्नर कार्यालय में बड़ी चोरी, अफसरों के उड़े होश, पढ़िए चोरों ने क्या-क्या सामान उड़ाया
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

CG News: बिलासपुर में शिफ्टिंग के पहले पुराने कमिश्नर कार्यालय भवन में लगे पंखे और बिजली की चोरी हो गई है। चारी की इस घटना से कमिश्नरी पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है। इसी के साथ अफसरों की दिक्कतें भी बढ़ गई है।

3 February 2026| बिलासपुर। ब्रिटिशकालीन भवन से तहसील कार्यालय अंग्रेजों के बनाए दूसरे कार्यालय भवन में शिफ्ट होना है। यह पुरानी कमिश्नरी है। नया कमिश्नर भवन बनने के बाद यह खाली पड़ा हुआ था। शिफ्टिंग के पहले पुराने कमिश्नर कार्यालय भवन में लगे पंखे और बिजली की चोरी हो गई है। चारी की इस घटना से कमिश्नरी पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है। इसी के साथ अफसरों की दिक्कतें भी बढ़ गई है।

अविभाजित मध्य प्रदेश के दौर से लेकर अब तक तहसील और एसडीएम कार्यालय नेहरु चौक पर संचालित होते आ रहा है। शहरवासियों के लिए यह लैंड मार्क से कम नहीं है। यह भवन भी अंग्रेजों के जमाने का ही है। जिस भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट हो रहा है, संयोग से वह भवन भी अंग्रेजों के जमाने का ही बनाया हुआ है। पहले कमिश्नर कार्यालय का संचालन किया जाता था। कमिश्नर कार्यालय सर्किट हाउस के पास मुंगेली नाका चौक में बनने के बाद यहां शिफ्ट हो गया। अब कमिश्नरी कोनी रोड में चली गई है। लिहाजा पुराना कमिश्नर कार्यालय खाली है। तहसील कार्यालय में लोगों की आवाजाही और वाहनों के कारण जगह छोटी पड़ने लगी थी। कमिश्नर कार्यालय परिसर में पार्किंग कीअच्छी खासी जगह होने के कारण कार्यालय संचालित करने के लिए कमरे भी पर्याप्त है। इसे देखते हुए तहसील कार्यालय को यही शिफ्ट करने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है।

प्रशासनिक तैयारियों को चोरों ने जोर का झटका दिया है। सभी कमरों में लाइट और पंखे लगे हुए थे। चल भी रहे थे। सबकुछ ठीक था। अफसरों ने पूरी तरह निरीक्षण करने के बाद ही शिफ्टिंग का निर्णय लिया था। पर यह क्या, अफसरों के निरीक्षण कर लौटते ही चाेरों ने कमिश्नरी को अंधेरे में डुबा दिया है। सभी कमरों की लाइट और पंखों की चोरी कर ली है।

खिड़कियों में लगाना होगा ग्रिल

पुराने कमिश्नर कार्यालय में कई कमरों में विंडो एसी लगाया गया था। विंडो एसी को निकालकर पहले ही नए कमिश्नर कार्यालय में लगा दिया गया है। एसी निकलने के बाद खिड़की खुली हो गई है, ऐसे में कोई भी कमरे के भीतर आ जा सकता है। लिहाजा शिफ्टिंग से पहले खिड़कियों में लोहे के ग्रिल लगवाने होंगे।

बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू ने बताया, तहसील कार्यालय की शिफ्टिंग के लिए तकरीबन एक सप्ताह पहले पुराने कमिश्नर कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान भवन में सब कुछ ठीक था। शिफ्टिंग की तैयारी के बीच चाेरों ने पंखे व लाइट की चोरी कर ली है। PWD के अफसर को भवन में साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए कहा गया है।

Tags

Next Story