Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: NPG की खबर पर मुहर: सरगुजा में गैंगवार: हवाई फायर करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR

CG Crime News: अंबिकापुर में हवाई फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

CG Crime News: NPG की खबर पर मुहर: सरगुजा में गैंगवार: हवाई फायर करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

07 फरवरी 2026:अंबिकापुर| उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में गैंगवार की घटना के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने गैंगवार के दौरान चली गोली को पटाखा मानकर फाइल बंद ही कर दी थी। NPG.NEWS ने गैंगवार की ओर इशारा करते हुए गोली चलने की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पुलिस ने आज खुलासा किया कि हवाई फायर की गई थी। हवाई फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

NPG.NEWS ने रिपोर्ट में बताया, उत्तर छत्तीसगढ के अंबि​कापुर जिला मुख्यालय में गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल व्यवसायी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच हुए विवाद के दौरान ही फायरिंग हुई। विवाद के पीछे वर्चस्व की लडाई की बात भी सामने आने लगी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर के देवीगंज रोड स्थित होटल देव के पास शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। दो राउंड गोली चलने की जानकारी मिल रही है। अचानक हुए इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी तो फैली साथ ही दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है। घटना स्थल पर सरगुजा ASP अमोलक सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुटे नजर आए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अपने स्तर पर फायरिंग की घटना को लेकर पडताल करते रहे। हालांकि, ASP ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने होटल संचालक के घर से पुलिस ने 6 पिस्टल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के देवीगंज रोड के व्यस्त इलाके में स्थित देव होटल के पास शुक्रवार शाम दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे लोग सहम गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, CSP राहुल बसंल और कोतवाली के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हालात का जायजा लिया और होटल में पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच बड़ी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए।

ASP बोले-जांच कर रहे, CCTV फुटेज पर पुलिस की नजर

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इलाके से फायरिंग की आवाज सुनने की सूचना मिली थी, इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ASP ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा शाम को हनी सिंह का पीछा किए जाने की बात सामने आई है। बनारस रोड में हनी सिंह का चार पहिया वाहनों में सवार लोगों ने पीछा किया था और उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्हें शिकायत दर्ज कराने कहा गया है।

होटल संचालक के घर से पुलिस ने किया 6 पिस्टल बरामद

होटल संचालक हनी सिंह द्वारा गोलियां चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने होटल संचालक के घर की जांच की। होटल संचालक के घर से 6 पिस्टल जब्त किए जाने की खबर है। पुलिस ने सभी गन के दस्तावेज मंगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गन मिलने के संबंध में कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है।

फायरिंग की घटना के बाद शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी रखे हुए है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये है पुलिस का आधिकारिक प्रेस नोट

पुलिस ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर बताया है, देव होटल के पास हवाई फायर के मामले मे आरोपी के विरुद्ध प्रकरण हुआ दर्ज, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, 06 फरवरी 26 को सरगुजा पुलिस को देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा बंदूक चलाकर हवाई फायर किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को तत्काल मौक़े पर पहुंचकर जांच करने एवं मामले मे सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल, कोतवाली पुलिस टीम एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा देव होटल के पास पहुंचकर देखा गया एवं पुलिस टीम द्वारा आस पास के दूकान संचालकों एवं उपस्थित लोगों से पूछताछ किया गया, हनी सिंह द्वारा मौक़े पर बंदूक से फायर किया जाना बताया गया, जिससे आसपास के दुकानदारों एवं आमजनता मे भय का माहौल उत्पन्न हो गया एवं जीवन संकटापन्न की स्थिति निर्मित हो गई। मामले मे आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/26 धारा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 एवं 125 बीएनएस का अपराध दर्ज कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story