CG Crime News: छत्तीसगढ़ में गैंगवार: बीच शहर में फायरिंग से सनसनी, दो रसूखदारों के विवाद के बाद चली गोली
CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल व्यवसायी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच हुए विवाद के दौरान ही फायरिंग हुई। विवाद के पीछे वर्चस्व की लडाई की बात भी सामने आने लगी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो सोर्स- npg.news
Ambikapur Me Firing: सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल व्यवसायी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच हुए विवाद के दौरान ही फायरिंग हुई। विवाद के पीछे वर्चस्व की लडाई की बात भी सामने आने लगी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर के देवीगंज रोड स्थित होटल देव के पास शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। दो राउंड गोली चलने की जानकारीर मिल रही है। अचानक हुए इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी तो फैली साथ ही दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है। घटना स्थल पर सरगुजा ASP अमोलक सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुटे नजर आए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अपने स्तर पर फायरिंग की घटना को लेकर पडताल करते रहे। हालांकि, ASP ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने होटल संचालक के घर से पुलिस ने 6 पिस्टल बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के देवीगंज रोड के व्यस्त इलाके में स्थित देव होटल के पास शुक्रवार शाम दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे लोग सहम गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, CSP राहुल बसंल और कोतवाली के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हालात का जायजा लिया और होटल में पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच बड़ी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए।
ASP बोले-जांच कर रहे, CCTV फुटेज पर पुलिस की नजर
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इलाके से फायरिंग की आवाज सुनने की सूचना मिली थी, इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ASP ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा शाम को हनी सिंह का पीछा किए जाने की बात सामने आई है। बनारस रोड में हनी सिंह का चार पहिया वाहनों में सवार लोगों ने पीछा किया था और उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्हें शिकायत दर्ज कराने कहा गया है।
होटल संचालक के घर से पुलिस ने किया 6 पिस्टल बरामद
होटल संचालक हनी सिंह द्वारा गोलियां चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने होटल संचालक के घर की जांच की। होटल संचालक के घर से 6 पिस्टल जब्त किए जाने की खबर है। पुलिस ने सभी गन के दस्तावेज मंगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गन मिलने के संबंध में कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है।
फायरिंग की घटना के बाद शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी रखे हुए है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
