CG Crime News: ऐसी भी धोखाधड़ी:85 हजार रुपये किराए पर लेने का झांसा दिया और ट्रेलर के पार्टस बेच डाला, इंजन बेचने ग्राहक की कर रहा था तलाश....
CG Crime News: धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करने वाले एक युवक ने 85 हजार रुपये प्रति महीना किराए की लालच देकर ट्रेलर ले लिया।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
8 February 2026|रायगढ़। धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करने वाले एक युवक ने 85 हजार रुपये प्रति महीना किराए की लालच देकर ट्रेलर ले लिया। किराए पर लेने के बाद एक-एक सब पार्टस बेच डाले। इंजन बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था कि पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने धोखेबाज ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है,एक ऐसी धोखाधड़ी जिसे पढ़कर हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करने वाले युवक ने किराए पर ट्रेलर लेकर एक-एक कर ट्रेलर के सभी मंहगे पार्ट्स बेच डाले। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। ग्राम कंचनपुर निवासी मीना चौहान घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर होटल चलाती है। करीब दो साल पहले 16 लाख रुपए में पुराना ट्रेलर खरीदा था। इसमें 4.5 लाख रुपए खुद जमा किए, जबकि बाकी रकम टाटा फाइनेंस से लोन लेकर चुका रही थी। हर महीने 46,650 रुपए की किस्त भी जमा कर रही थी। वाहन का कागजात फेल होने के कारण उसे होटल के पास खड़ा कर दिया था। बैसकीमुड़ा लैलूंगा निवासी परमेश्वर चौहान, जो ट्रांसपोर्ट कंपनियों में सुपरवाइजर का काम करता है। होटल आता-जाता था और ट्रेलर के बारे में जानकारी ली। परमेश्वर ने कहा कि वह कागजात दुरुस्त कराने के बाद ट्रेलर चलवाएगा और हर महीने 85 हजार रुपए किराया देगा। परमेश्वर की बातों का भरोसा और किराए पर चढ़ाने से अच्छी कीमत मिलने की लालच में मीना चौहान ने ट्रेलर उसे सौंप दिया।
परमेश्वर के कहने पर उसका साथी लीलाबंर प्रसाद ट्रेलर लेकर चला गया। कुछ दिन बाद परमेश्वर का मोबाइल बंद हो गया। शक होने पर मीना और उनके बेटे ने जीपीएस से लोकेशन ट्रैस की, जिससे पता चला कि वाहन लैलूंगा के कुंजारा इलाके में खड़ा है।
मौके पर पहुंचने पर मीना ने देखा कि ट्रेलर का सिर्फ इंजन मौजूद था, जबकि डाला गायब था। पूछताछ में लीलांबर ने बताया कि 22 जनवरी को डाला बिलासपुर में बेच दिया है। आरोपी इंजन बेचने के लिए भी ग्राहक तलाश रहा था।
मीना चौहान की शिकायत पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने परमेश्वर चौहान और लीलांबर प्रसाद के खिलाफ BNS की धाराओं 3(5), 316(2), 316 (3) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
