CG Crime News: नेता, मंत्री से है पहचान, लगवा देंगे नौकरी, हड़प लिए पांच लाख रुपये, अब पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

CG Crime News: नेता, मंत्री से है पहचान, लगवा देंगे नौकरी, हड़प लिए पांच लाख रुपये, अब पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

CG Crime News: जल संसाधन विभाग ने अमीन पटवारी की नौकरी लगाने के आरोपी ने कोचिंग करने आए सरगुजा के युवक को झांसे में लिया और पांच लाख रुपये हड़प लिए। युवक ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर छापामार कार्रवाई कर रही है।

4 February 2026|बिलासपुर। अमीन-पटवारी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

अंबिकापुर में रहने वाले अभय तिवारी कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रहने वाले दुर्गेश देवांगन से हुई। मंत्रालय और बड़े नेताओं तक सीधी जान पहचान होने और काम कराने का झांसा दिया। जान पहचान का झांसा देकर जल संसाधन विभाग में अमीन पटवारी की नौकरी लगवा देने का बड़ा दावा कर दिया। युवक उसके झांसे में आ गया और कुछ दिनों बाद नौकरी लगवाने के एवज में अलग-अलग किस्तों में पांच लाख रुपये दे दिया। रुपये लेने के बाद आरोपी जल्द नौकरी लगवा देने का आश्वासन युवक को देते रहा। इस बीच अमीन भर्ती का परीक्षा परिणाम भी जारी हो गया। रिजल्ट में अभय का नाम नहीं था। अभय ने जब पूछताछ की तब आरोपी ने एक बार फिर झांसा दिया और कहने लगा अमीन में नहीं हुआ तो क्या हो गया, सीजीपीएससी के जरिए अच्छी पोस्ट में नौकरी लग जाएगी। आरोपी युवक के झांसे से अभय को धाेखाधड़ी की आशंका हुई। इस बीच अभय ने आरोपी से कहा, नौकरी नहीं लग पाई है, अब पांच लाख रुपये वापस लौटा दो। रुपये लाैटाने की बाद भी आरोपी टालमटोल करने लगा और कुछ दिनों बाद अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। अभय ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Tags

Next Story