Begin typing your search above and press return to search.

शराब के नशे तालाब में उतरे दो दोस्तों की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ हादसा, तीन साल में ऐसी 17 मौतें...

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में शराब के नशे में दो दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

शराब के नशे तालाब में उतरे दो दोस्तों की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ हादसा, तीन साल में ऐसी 17 मौतें...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।2 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में शराब के नशे में दो दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। शराब पार्टी के बाद हाथ-मुंह धोने उतरे थे। पैर फिसलने से तालाब में गिरे और फिर निकल नहीँ पाए। बिलासपुर में 3 साल में 17 लोगों की इसी तरह मौत हुई है।

तालाब में डूबने से जिन दो लोगों की मौत हुई है, अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

बिलासपुर बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच दोस्तों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे। यहां अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पार्टी की। पार्टी के बीच शाम को तकरीबन चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ मुंह धोने तालाब की ओर गए। उतरने के दौरान पैर फिसला और दोनों गहराई में डूब गए।

शराब पार्टी और भयावह घटना

अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। बेतरतीब खुदाई के कारण तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे।

नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ और वे सीधे गहरे पानी में चले गए। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। दोनों को तैरना भी नहीं आता था।

दोस्त ने बचाने की पानी मे उतरा और डूबने लगा

दोनों दोस्तों को गहरे पानी मे डूबते देखएक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम गहरे पानी मे दुब गए थे।

गोताखोरों ने निकाले दोनों दोस्त के शव

नगर सेना के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। देर रात दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दोस्तों से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने मृतकों के साथ मौजूद युवकों को थाने में बैठाया है। पूछताछ में सामने आया कि तालाब किनारे शराब पार्टी चल रही थी। पकड़े गए युवक नशे की हालत में मिले। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवकों की शराब पार्टी चल रही थी। नशे की हालत में दो युवक हाथ-पैर धोने गए थे। उसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

दो साल पहले शिक्षक की मौत

खमतराई के अमहा तालाब में तकरीबन दो साल पहले रिटायर्ड शिक्षक सुनील तिवारी की डूबने से मौत हुई थी। वे सुबह साइकिल से निकले थे। तालाब किनारे रुकने के दौरान गहराई में जाने से उनकी जान चली गई थी।

तीन साल में 17 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में तालाब, नदी, मुरूम खदान में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते तीन साल जे दौरान 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 किशोर हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story