Begin typing your search above and press return to search.

CG में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरा ट्रैक्टर, इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, दो की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। दो ग्रामीणोंकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Bilaspur Accident News
X

फोटो सोर्स- NPG.NEWS

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 18 फरवरी 20226, छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। ट्राली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। श्रमिकों से पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिलेगी. बहरहाल गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पचपेड़ी क्षेत्र के लोहर्सी में रहने वाले मंसाराम तिवारी उर्फ चौटाला(30) ड्राइवर था। मंगलवार को वे ईंट लेकर ग्राम सेमराडीह गया था। ईंट खाली करने के बाद रात करीब 8.30 बजे श्रमिकों के साथ गांव लौट रहे थे। वे चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। इससे ट्राली और इंजन पलट गया। इंजन पर बैठा ड्राइवर दब गया। साथ ही ट्राली पर बैठे श्रमिक बाबूलाल गोंड(38) और विनय कुमार गोंड(30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव वालों की मदद से घायलों को किसी तरह तालाब से निकाला गया। इंजन में दबे ड्राइवर को जेसीबी की मदद से निकाला गया। घायलों को अस्पताल भेजकर ड्राइवर के शव को चीरघर में रखवाया गया है। आज शव का पीएम कराया जाएगा।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, सड़क से लगा है तालाब

गांव के लोगों ने बताया कि चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब सड़क से लगा हुआ है। सड़क से उतरते ही तालाब की गहराई है। आसपास के लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क से उतर गया होगा। सड़क से उतरते ही ट्रैक्टर तालाब में गिरकर पलट गया होगा। गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर आए दिन लोग तालाब में गिरते हैं। यह जगह खतरनाक होने के कारण प्रशासन से सड़क को पर्याप्त चौड़ा करने और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story