CG Crime News: हत्यारा बेटा: बेटे ने पिता की कर दी हत्या, घर हुआ लहूलुहान, शुरुआती जांच में बेटा निकला....
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिरगिट्टी इलाके में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मन्नाडोल इलाके में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
16 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिरगिट्टी इलाके में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मन्नाडोल इलाके में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सिरगिट्टी के मन्नाडोल क्षेत्र का है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो भीतर 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव का शव मिला। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोप में उनके बेटे नीतू ध्रुव को जिम्मेदार माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार करता था और घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
