खाद संकट और ब्लैक मार्केटिंग: 4 दुकानों को किया सील, 21 दिनों तक खाद बिक्री पर लगाई रोक....

खाद संकट और ब्लैक मार्केटिंग: 4 दुकानों को किया सील, 21 दिनों तक खाद बिक्री पर लगाई रोक....
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG News: रबी फसल के लिए किसानों को खाद की जरुरत है, रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद खरीफ फसल की तैयारी में किसान जुट जाएंगे। रबी फसल के लिए किसानों को खाद की जरुरत है, युद्ध के बीच खाद का कृत्रिम संकट बताकर कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं।

बिलासपुर।11 अप्रैल 2026| अमेरिका, इजरायल और ईरानी के बीच चल रहे जंग के मौजूदा दौर में पेट्रोलियम पदार्थों के बीच अब खाद का संकट गहराने लगा है। रबी फसल के लिए किसानों को खाद की जरुरत है, रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद खरीफ फसल की तैयारी में किसान जुट जाएंगे। रबी फसल के लिए किसानों को खाद की जरुरत है, युद्ध के बीच खाद का कृत्रिम संकट बताकर कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रशासन ने चार दुकानों को सील कर दिया है। सील करने के साथ ही 21 दिनों तक खाद की बिक्री पर रोक लगा दी है।


छत्तीसगढ़ बिलासपुर के तखतपुर ब्लॉक के गनियारी और तखतपुर स्थित दुकानों की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। उड़नदस्ता टीम ने मेसर्स किसान सेवा केंद्र तखतपुर और मेसर्स अमन कृषि केंद्र गनियारी की जांच की। किसान सेवा केंद्र में मशीन रिकॉर्ड में 750 बोरी यूरिया दर्ज था, लेकिन मौके पर सिर्फ 550 बोरी ही मिली। मौके पर 200 बोरी यूरिया का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया।



अमन कृषि केंद्र गनियारी में मशीन में 1679 बोरी यूरिया दर्ज होने के बावजूद रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक उपलब्ध नहीं मिला। दोनों जगह भंडारण और वितरण रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिले, जो उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन है। इसके बाद दोनों दुकानों को सील करते हुए बिक्री पर 21 दिनों तक रोक लगा दी है।

बता दें, 8 अप्रैल को मस्तूरी ब्लॉक के जोंधरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। मेसर्स प्रजापति खाद भंडार में बिल और वितरण में अंतर, स्टॉक और दर प्रदर्शित नहीं करना जैसी गड़बड़ियां मिलीं। मेसर्स चंदेल ट्रेडर्स में बिना पॉस मशीन के बिक्री और स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। इन दोनों दुकानों पर भी 21 दिन की रोक लगाई गई है।

ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलती है तो 07752-470814 पर करें कॉल

संभागीय संयुक्त संचालक आरके राठौर ने बताया, किसानों को तय दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कालाबाजारी या गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। हर ब्लॉक में उड़नदस्ता टीम बनाई गई है। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम 07752-470814 शुरू किया गया है।

इसलिए बनी हुई है कालाबाजारी की आशंका

जिले में 11 थोक और 173 चिल्हर सहित 184 निजी दुकानदार हैं। 75 सहकारी समितियां खाद बांटती हैं। खरीफ सीजन के लिए सहकारी समितियों के पास 14406 मीट्रिक टन खाद है, निजी दुकानदारों के पास 5577 मीट्रिक टन खाद है, 38.71% स्टॉक निजी हाथों में है। अब तक सहकारी समितियों से 545 मीट्रिक टन और निजी विक्रेताओं से 564 मीट्रिक टन खाद की बिक्री हो चुकी है।

Tags

Next Story