Begin typing your search above and press return to search.

CBSE स्कूलों में तीसरी क्लास से बच्चे पढ़ेंगे कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने बच्चों की बौद्धिक विकास के साथ ही तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसकी शुरुआत करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

CBSE स्कूलों में तीसरी क्लास से बच्चे पढ़ेंगे कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।4 अप्रैल 2026| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने बच्चों की बौद्धिक विकास के साथ ही तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसकी शुरुआत करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है, कक्षा III-VIII के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के लिए CBSE पाठ्यक्रम रूपरेखा का शुभारंभ (सत्र 2026-27) से इसकी शुरुआत की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP, 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुरूप, सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा तीन से आठवीं के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग CT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI पाठ्यक्रम शुरू किया है।

पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के पीछे बताया ये उद्देश्य

सीबीएसई ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है, इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य तार्किक तर्क, समस्या-समाधान, पैटर्न पहचान और एल्गोरिथम सोच जैसे मूलभूत गणनात्मक सोच कौशलों को मजबूत करके छात्रों में पहले से ही तैयार ज्ञान का विकास करना है। यह डिजिटल साक्षरता, प्रौद्योगिकी के नैतिक उपयोग और विभिन्न विषयों में गणनात्मक सोच के एकीकरण को भी बढ़ावा देता है।


यह पहल छात्रों को रोजमर्रा की जिंदगी में एआई की प्रासंगिकता को समझने में सक्षम बनाएगी, साथ ही रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देगी।

9वीं में मैथ्स-साइंस के दो स्तर लागू

ये जरुरी बदलाव भी सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नया पाठ्यक्रम लागू करने की गई घोषणा में तीन-भाषा फॉर्मूला, गणित और विज्ञान विषय के लिए दो-स्तरीय प्रणाली और एआई जैसे नए विषयों को शामिल किया है।

वर्ष 2026-27 से कक्षा तसरी और छठवीं में भाषा अनिवार्य कर दिया है, तीन में से दो भाषाएं भारतीय होना जरूरी। कक्षा 9 वीं से 80 अंक का सामान्य ( स्टैंडर्ड) पेपर अनिवार्य, इच्छुक छात्र 25 अंक का अतिरिक्त एडवांस पेपर दे सकेंगे। इसके अंक कुल प्रतिशत में नहीं जुड़ेंगे, 50% से अधिक अंक का मार्कशीट में अलग से दर्ज किया जाएगा। कक्षा 9 वीं व 10वीं के लिए कला शिक्षा, व्यावसायिक और शारीरिक शिक्षा अनिवार्य। आर्ट और फिजिकल एजुकेशन के लिए नई किताबें।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story